Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • रात में मशीन चलाने पर खड़िया खान मालिकों को नोटिस
  • बागेश्वर

रात में मशीन चलाने पर खड़िया खान मालिकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 30/03/2022
rns featured image new

बागेश्वर। कांडा में रात में खड़िया के खान में जेसीबी मशीन चलाने व सड़क किनारे खड़िया के कट्टे रखने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। उन्होंने ऐसे 14 खान मालिकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस का संतोषजनक उत्तर नहीं आने पर कार्रवाई भी होगी। साथ ही प्रशासन खान मालिकों से शपथ पत्र भी भरवाएगा। प्रशासन के सख्त रुख के बाद खान संचालकों में हड़कंप मचा है।

मालूम हो कि गत दिनों तहसील के कई खानों में रात में जेसीबी से खनन कार्य होने की शिकायत की गई। इसका ग्रामीणों ने एक वीडियो भी वायरल किया था। शिकायत के बाद प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया तो लोगों की शिकायत सही मिली। इसके अलावा सड़क किनारे खड़िया के कट्टे भरे होने की भी पुष्टि प्रशासन ने की। इसके बाद प्रशासन ने 14 खान मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर सभी खान मालिकों को शपथ पत्र भरकर जमा करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें सूर्योदय से पहले व सूर्यास्त के बाद कहीं पर भी मशीनों से खनन नहीं करेंगे। साथ ही सड़कों पर खनन सामाग्री नहीं रखेंगे। यदि फिर भी आदेश की किसी प्रकार की अवहेलना होती है तहसीलदार की अगुवाई में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। तहसीलदार महेश चंद्र तिवारी ने बताया कि 14 माइनों को नोटिस जारी किया है। यह क्षेत्र की अबतक की खनन विभाग व तहसील प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई है। तहसीलदार ने क्षेत्र के खान मालिकों को बुलाकर कानून का पालन करने की नसीहत दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जलाशय में डूबी बोलेरो, बाल-बाल बचे सवार
Next: भराड़ी में मोबाइल की दुकान में सेंधमारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.