Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • भराड़ी में मोबाइल की दुकान में सेंधमारी
  • बागेश्वर

भराड़ी में मोबाइल की दुकान में सेंधमारी

RNS INDIA NEWS 30/03/2022
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भराड़ी बाजार में सोमवार की रात किसी समय चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर हजारों रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए। दुकान स्वामी को दूसरे दिन पड़ोसी दुकानदार ने घटना की सूचना दी। सूचना के बाद उसने पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
भराड़ी बाजार में त्रिभुवन सिंह दानू की मोबाइल की दुकान है। सोमवार की शाम छह बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपने आवास बमसेरा चले गए। मंगलवार की सुबह बगल के दुकानदार भरत सिंह ने त्रिभुवन को दुकान के ताले टूटने की जानकारी दी। सूचना के बाद दुकान स्वामी पहले कोतवाली गए और बाद में दुकान में पहुंचे। दुकान खोलने पर देखा की दुकान में रखे करीब 50 हजार के मोबाइल गायब थे। इसके अलावा कई जगह तोड़फोड़ भी की गई थी। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे एक गली है। इसी गली के रास्ते चोर दुकान में घुसे हैं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस के कब्जे जल्द आ जाएंगे। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रात में मशीन चलाने पर खड़िया खान मालिकों को नोटिस
Next: देशव्यापी अभियान के साथ भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.