Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देशव्यापी अभियान के साथ भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को
  • राष्ट्रीय

देशव्यापी अभियान के साथ भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को

RNS INDIA NEWS 30/03/2022
bjp

नई दिल्ली (आरएनएस)।  बीजेपी 6 अप्रैल को अपना 42वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए देशव्यापी अभियान चलाने की योजना तैयार की है।  भाजपा 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आयी थी। इतना ही नहीं बीजेपी 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल , बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती तक देश भर में मंडल स्तर तक सेवा कार्य करेगी। इसके तहत तालाबों की सफाई, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, व्यापक स्तर पर टीकाकरण शिविर, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर , पोषण अभियान आदि को करने का निर्देश अपने कार्यकर्ताओं को दिया है। बीजेपी के अध्यक्ष नड्डा द्वारा सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों , सभी प्रदेश प्रभारियों, सभी प्रदेश अध्यक्षों, सभी प्रदेश संगठन महासचिवों को लिखे पत्र में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक चलाने वाले अभियान और कार्यक्रम की जानकारी दी है।

6 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ इस 9 दिवसीय अभियान की शुरुआत हो जाएगी। पार्टी के सभी नेताओं को मंडल और जिला स्तरों पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से ऑनलाइन जुडऩे को कहा गया है। पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख मोबाइल, लैपटॉप, टीवी या अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री का भाषण सुनेंगे। देश भर में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के भाषण को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। इससे पहले सुबह 9 बजे सभी को देशभर में पार्टी का झंडा फहराने और पार्टी की टोपी पहनने का निर्देश भी दिया गया है। झंडा फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ता और नेता शोभा यात्रा भी निकालेंगे। 9 दिवसीय अभियान के आखिरी दिन यानि 14 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता देश के सभी बूथों पर बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, सार्वजनिक स्थलों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थों के विकास को लेकर मोदी सरकार ने जो काम किया है, उससे जुड़ी पुस्तिकाओं का वितरण बूथ स्तर तक किया जाएगा। दलितों की बस्तियों में जाकर जनसेवा और मेधावी छात्रों का सम्मान करने सहित अन्य कई कार्य करते भाजपा कार्यकर्ता नजर आएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भराड़ी में मोबाइल की दुकान में सेंधमारी
Next: बिगड़ रहा मौसम, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में गर्मी बनेगी आफत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.