Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में 3 घंटे रही बिजली की अघोषित कटौती
  • देहरादून

ऋषिकेश में 3 घंटे रही बिजली की अघोषित कटौती

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। गर्मी के दस्तक देते ही तीर्थनगरी में विद्युत आपूर्ति भी बाधित होने लगी है। मंगलवार को ऋषिकेश में करीब तीन घंटे बिजली की अघोषित कटौती रही। इसका सीधा असर बिजली से संचालित कार्यों पर पड़ा। सरकारी अस्पताल में मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पाए। घरों में दिक्कत के साथ ही बाजार में भी व्यापारियों के काम-धंधे बिजली गुल होने से प्रभावित रहे।
चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश को बिजली कटौती से मुक्त रखने की सरकारी घोषणा है। चारधाम यात्रा आरंभ होने में एक महीना रहा है। बिजली की आंख मिचौनी अभी से शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह करीब 9:20 बजे ऋषिकेश, मुनिकीरेती क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक गुल हुई बिजली जब एक घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई तो लोगों ने कटौती की आशंका में बिजली दफ्तर का लैंडलाइन फोन खड़खड़ाया। लोगों का आरोप है बिजली दफ्तर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कहा गया कि संभवतया लाइन में फाल्ट आया होगा मरम्मत होने पर आपूर्ति बहाल हो जाएगी। दोपहर लगभग 12.20 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई यानी कि 3 घंटे बाद। व्यापारी विपिन मित्तल, पवन शर्मा, शुभम ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से दिनभर में कई बार बिजली गुल हो रही है। मंगलवार को तो हद हो गई। सुबह विद्युत आपूर्ति बाधित हुई और दोपहर में बहाल हुई। अभी गर्मी की शुरुआत में ही यह हाल है। आगे क्या होगा जब गर्मी चरम पर होगी। चेताया कि विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मंगलवार को 220 वीरभद्र विद्युत सब-स्टेशन में अनुरक्षण कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कई बार लाइन में अचानक फाल्ट आने से कुछ देर के लिए विद्युत व्यवस्था प्रभावित होती है। फिलहाल ऋषिकेश में बिजली कटौती जैसी स्थिति नहीं है।
– शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, ऋषिकेश

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन दोस्ती कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: सिंचाई विभाग के नलकूप पर पकड़ी बिजली चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.