Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टैबलेट की राशि न मिलने से खफा छात्रों ने प्राचार्य को घेरा
  • देहरादून

टैबलेट की राशि न मिलने से खफा छात्रों ने प्राचार्य को घेरा

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
default featured image

ऋषिकेश। फार्म भरने के दो महीने बाद भी टैबलेट की राशि नहीं मिलने से गुस्साएं पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव किया। आरोप लगाया कि फार्म के साथ संबंधित दस्तावेज संलग्न करने के बाद टैबलेट की निर्धारित धनराशि प्रत्येक विद्यार्थी के बैंक खाते में आने की बात कही गई थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मंगलवार को पीजी कॉलेज श्रीदेव सुमन विवि कैंपस ऋषिकेश में टैबलेट को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई। छात्र नेता रोहित सोनी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डा. पंकज पंत का घेराव कर टैबलेट की राशि मिलने में हो रही देरी पर नाराजगी जतायी। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन प्रदेश सरकार की योजना को पलीता लगा रहा है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में कॉलेज के सभी विद्यार्थियों से टैबलेट संबंधी फार्म भरवाए थे। फार्म के साथ प्रत्येक छात्र ने अपने बैंक की पासबुक की छाया प्रति खाता नंबर सहित संलग्न की। दो महीने बाद भी टैबलेट की निर्धारित धनराशि 12 हजार एक भी छात्र के बैंक खाते में नहीं आयी। सरकार का प्रत्येक छात्र को टैबलेट देने का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन टेबलेट नहीं मिला। प्राचार्य पंकज पंत ने बताया कि टैबलेट का पैसा रिलीज हो चुका है। सप्ताह भर में प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। घेराव करने वालों में अनिरूद्ध शर्मा, रोहित आर्य, आकृति नौटियाल, शिखा रावत, पंकज गुप्ता, सरस्वती, आराधना, हिमांशु जाटव, दीपक कुमार, राजू आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री में लगी आग, तीन करोड़ का नुकसान
Next: बिजली, पानी की आपूर्ति ठप होने से नाराज छात्रों ने प्राचार्य को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.