Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मैं राष्ट्रपति होता तो रूस को परमाणु बम गिराने की धमकी दे देता : डोनाल्ड ट्रंप
  • अंतरराष्ट्रीय

मैं राष्ट्रपति होता तो रूस को परमाणु बम गिराने की धमकी दे देता : डोनाल्ड ट्रंप

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर वह अभी राष्ट्रपति होते, तो वह व्लादिमीर पुतिन को ही परमाणु युद्ध की धमकी देते। ट्रम्प ने कहा, मैंने उन्हें (पुतिन) लगातार एन-शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना। वह लगातार परमाणु शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रंप का यह बयान अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए आया है, क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। नाटो देश और अमेरिका हालांकि जुबानी रूप से यूक्रेन के समर्थन में हैं लेकिन रूस के खिलाफ सैनिक कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। उधर, यूक्रेन की धरती पर हाइपरसोनिक मिसाइलें दागकर रूस ने न सिर्फ नाटो बल्कि अमेरिका को ललकारा है।

21 मार्च को फॉक्स बिजनेस के स्टुअर्ट वर्नी के साथ इंटरव्यू में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा, हम कहते हैं ओह, वह एक परमाणु शक्ति है। लेकिन हम एक बड़ी परमाणु शक्ति हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी पनडुब्बियां हैं, अब तक की सबसे शक्तिशाली मशीनें हैं …। आपको उनसे कहना चाहिए। देखो, अगर कोई परमाणु हमले का जिक्र करता हैं एक बार नहीं कई बार, तो हमे भी आगे आकर परमाणु हमले की धमकी देनी चाहिए। आप इस त्रासदी को जारी नहीं रहने दे सकते। वहां (यूक्रेन) हजारों लोग मर रहे हैं।

बताते चलें कि एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोलैंड दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए कसाई शब्द का प्रयोग किया था। उनसे पूछा गया था कि पुतिन परमाणु हमले की धमकी दे रहा है तो आपका क्या रिएक्शन है। उधर, ट्रंप बाइडेन पर रूस के प्रति कोई सैनिक कार्रवाई न करने को लेकर कई बार हमला कर चुके हैं।
गौरतलब है कि बीते रोज रूस ने बड़ा कदम उठाते हुए अटलांटिक महासागर में अपनी परमाणु पनडुब्बियां उतारकर दुनिया को चौंका दिया था। रूस ने संकेत दिया कि अगर कोई राष्ट्र यूक्रेन की मदद करेगा तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनाडा में मारे गए पांच भारतीय छात्रों के शव मंगलवार को लाए जाएंगे भारत
Next: रेप के बाद मां बनी नाबालिग, 10 लोगों का हुआ डीएनए टेस्ट, 16 वर्षीय नाबालिग निकला पिता

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.