Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक की गोली मारकर हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
rns featured image new

काशीपुर। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव हजीरो गांव स्थित पोल्ट्री फार्म के एक कमरे में बंद मिला। शव के पास ही एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। परिजनों ने पोल्ट्री फार्म स्वामी एवं अन्य कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोल्ट्री स्वामी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव फैजूल्लागंज थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी पवन कुमार (24) पुत्र पुरुषोत्तम सिंह गांव हजीरो में काशीपुर निवासी यशवंत सिंह चौहान के पोल्ट्री फार्म पर मजूदरी करता था। वह दिन में ड्यूटी कर शाम को घर लौट जाता था। बुधवार रात यशवंत सिंह ने किसी काम से उसे पोल्ट्री फार्म आने के लिए कहा था। गुरुवार को पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले बब्लू ने पवन के कमरे में उसका खून से सना शव देख पुलिस और परिजनों को खबर दी। कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। खिड़की की साइड की जाली कटी हुई थी। खिड़की खुली हुई थी। पवन के शव के पास ही 315 बोर का तमंचा और बुलेट पड़ी थी। इस मामले में पवन के परिजनों ने पोल्ट्री फार्म स्वामी एवं काम करने वाले दो अन्य लोगों पर पवन की हत्या का आरोप लगाया है। सीओ वीर सिंह एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने पोल्ट्री स्वामी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उप प्रधान की मौत
Next: दो लोगों से 1.31 लाख की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.