Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मिनी बस के पलटने से 15 यात्री घायल
  • हरिद्वार

मिनी बस के पलटने से 15 यात्री घायल

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

रुड़की। रुड़की से पुरकाजी सवारी लेकर जा रही एक मिनी बस नारसन में पलट गई। जिसमें करीब पंद्रह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को 108 के माध्यम से रुड़की भिजवाया।
गुरुवार शाम रुड़की से पुरकाजी के बीच चलने वाली मिनी बस सवारी लेकर आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस में करीब पच्चीस यात्री सवार थे। जैसे ही बस नारसन में मोहम्मदपुर पावर हाउस तिराहे के पास पहुंची तभी गाड़ी का टायर फट गया और कमानी भी टूट गई। जिसके बाद अनियंत्रित होकर यह हाईवे पर डिवाइडर के बीच में जाकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकालकर नारसन में प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में भिजवाया। करीब पंद्रह लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को 108 के माध्यम से रुड़की भिजवाया गया। नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों की सूची तैयार की जा रही है। हादसे के बाद मिनी बस डिवाइडर के बीच में जाकर पलटी। हाईवे पर गाड़ी पलटती तो हादसा बड़ा हो सकता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला के साथ पी शराब, दुष्कर्म नहीं कर पाया तो कर दी हत्या
Next: युवती ने थाने पहुंचकर किया हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.