Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानाध्यापक पर लगाया अभद्रता का आरोप, अभिभावकों ने किया बीईओ का घेराव
  • देहरादून

प्रधानाध्यापक पर लगाया अभद्रता का आरोप, अभिभावकों ने किया बीईओ का घेराव

RNS INDIA NEWS 23/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों से खाद्य सामग्री मंगाए जाने और अभिभावकों के साथ अभ्रदता करने का आरोप लगे हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने खंड शिक्षाधिकारी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय के छात्रों के अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी का घेराव कर आक्रोश जताया। ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बीईओ को बताया कि एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक बच्चों से घर से कच्ची खाद्य सामग्री मंगा रहे हैं। बच्चों से दाल, मिर्च, मसाला समेत अन्य सामग्री मंगाई जा रही है। इस बात की शिकायत करने के लिए अभिभावक चार दिन पूर्व विद्यालय में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। बताया कि जब अभिभावक विद्यालय पहुंचे तो सुबह दस बजे तक कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था, जबकि बच्चों ने खुद ही विद्यालय का ताला खोलकर प्रार्थना कर ली थी। आरोप लगाया कि दस बजे बाद प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे। उसके बाद उनसे बच्चों से मंगाई जा रही कच्ची खाद्य सामग्री मंगाए जाने की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने बच्चों की अंक तालिका और वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका फाड़कर फेंक दी। इसके साथ ही राजनैतिक रसूख की धमकी देते हुए कार्रवाई किए जाने की धमकी दी। बताया कि प्रधानाध्यापक की ओर से फाड़ी गई उत्तर पुस्तिकाओं और अंक तालिकाओं को विद्यालय के ही अन्य शिक्षक ने ही संभाल कर रखी हुई हैं। अभिभावकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक की ओर से बच्चों को जबरदस्ती घर से कच्ची खाद्य सामग्री लाने के लिए बाध्य किया जाता है। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घेराव करने वालों में कमलेश भट्ट, कुंदन सिंह, मेहर सिंह, नरेंद्र सिंह, सरदार सिंह,, श्याम सिंह, राजेश सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीवनगढ़ में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Next: चुनाव लड़े प्रत्याशियों के खर्च की फाइनल सूची से पहले होगा प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.