Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रूस की एयरस्ट्राइक से सूमी केमिकल प्लांट क्षतिग्रस्त, जहरीली अमोनिया गैस लीक
  • उत्तराखंड

रूस की एयरस्ट्राइक से सूमी केमिकल प्लांट क्षतिग्रस्त, जहरीली अमोनिया गैस लीक

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

कीव।  रूसी सैनिकों ने उत्तरी यूक्रेन में सुमीखिंप्रोम केमिकल प्लांट पर भीषण गोलाबारी की है। जिसके बाद उससे ओमिनाय गैस लीक होना शुरू हो गई है। सूमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख दिमित्रो ज्यवित्स्की ने इस बात की जानकारी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।  रिसाव 21 मार्च को 04.30 बजे शुरू हुआ है। प्रभावित क्षेत्र का दायरा करीब 5 किलोमीटर तक है। ज्यवित्स्की ने बताया कि अमोनिया एक रंगहीन जहरीली विस्फोटक गैस होती है, जिसमें एक अलग तरह की तीखी गंध आती है।

अमेरिका का ऐसा मानना है कि रूस यूक्रेन में एक फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन चलाने की कोशिश में है और उसने यूक्रेन में रासायनिक या बैक्टीरियोलॉजिकल हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, ताकि यूक्रेनी पक्ष और पश्चिमी देशों को उसके लिए दोषी ठहरा सके। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने मारियुपोल के एक स्कूल पर रूसी बमबारी की निंदा की है, जहां सैकड़ों नागरिकों ने शरण ले रखी थी। जेलेंस्की ने सोमवार तडक़े एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि रूसी सेना ने एक कला विद्यालय पर बमबारी की, जिसमें लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी।

उन्होंने कहा, ‘वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए हैं। हमें नहीं पता कि उनमें से कितने बच पाए हैं। लेकिन हमें यकीन है कि हम आर्ट स्कूल पर बम बरसाने वाले पायलट को निश्चित तौर पर मार गिराएंगे, जैसा कि हमने सामूहिक हत्याओं को अंजाम देने वाले ऐसा लगभग सौ अन्य पायलट के साथ किया।’ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इजरायली संसद के सदस्यों से बात करने वाले जेलेंस्की ने रूस के साथ बातचीत शुरू करवाने में इजरायल द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उसका आभार जताया।

जेलेंस्की ने रूस के साथ सुलह का रास्ते खोजने में मदद करने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट द्वारा किए गए प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘इससे हम जल्द ही या बाद में रूस के साथ संभवत: यरुशलम में वार्ता शुरू कर पाएंगे। अगर संभव हुआ तो शांति कायम करने के लिए यह उपयुक्त स्थान होगा।’ यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को फोन कर इस सप्ताह होने वाले जी-7 और नाटो देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के प्रति समर्थन को लेकर चर्चा की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन में प्लेन क्रैश : सभी 132 लोगों की मौत की आशंका, जिनपिंग ने दिया जांच का आदेश
Next: तेज हुई खूनी जंग : यू्क्रेनी सैनिकों ने हथियार डालने से किया इंकार, मार गिराया अलगाववादी कमांडर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.