Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शुरू होने वाला है आईपीएल, पर विदेशी खिलाडिय़ों को नहीं मिल रहा वीजा, सीएसके की बढ़ी मुश्किलें
  • खेल
  • राष्ट्रीय

शुरू होने वाला है आईपीएल, पर विदेशी खिलाडिय़ों को नहीं मिल रहा वीजा, सीएसके की बढ़ी मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 21/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वीजा समस्या के कारण केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को खेले जाने वाला पहला मैच मिस कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मोइन अली को विजा ट्रेवल डाक्यूमेंट्स क्लियर ना होने की वजह से अभी तक नहीं मिला है। मोइन ने 28 फरवरी को ही अपने वीजा के लिए आवेदन दे दिया था।

आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होना है। कहा जा रहा है सोमवार तक मोइन को वीजा मिल जाएगा और वह जितना जल्दी हो सके भारत आएंगे। मगर यहां आकर उनको क्वारंटीन करना होगा जिस वजह से वह पहला मुकाबला मिस कर सकते हैं। मोइन अली ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग द्वारा अपने यात्रा दस्तावेजों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वान ने कहा कि उन्होंने 28 फरवरी को अपने वीजा के लिए आवेदन किया था। आवेदन जमा किए 20 दिन से अधिक समय हो गया है। वह लगातार भारत की यात्रा करते रहे हैं मगर फिर भी उन्हें यात्रा के कागजात नहीं मिले हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने (मोइन अली) हमसे कहा है कि वह कागजात मिलने के बाद अगली फ्लाइट लेंगे।
मोइन अली चेन्नेई सुपर किंग्स के रिटेन किए गए खिलाडिय़ों में से एक है। सीएसके ने उन्हें 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। मोइन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, नौ घायल
Next: होंडा ने लॉन्च की 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स, बुकिंग शुरू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.