Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समाजसेवियों ने की गोरैया के संरक्षण की मांग
  • देहरादून

समाजसेवियों ने की गोरैया के संरक्षण की मांग

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। घर-घर आंगन में चहकने वाली गोरैया अब कम ही दिखाई देती है। पूरे देश सहित उत्तराखंड में इनकी संख्या में काफी कमी के चलते समाजसेवियों ने गोरैया के संरक्षण की मांग उठानी शुरू कर दी है। रविवार को विश्व गोरैया दिवस पर मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने गोरैया की घटती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसी जमाने में कॉमिक्स, कहानी की किताबों में गौरैया के ऊपर कहानियां मिला करती थीं। लेकिन वर्तमान में यह मिलनसार पंछी देखने को कम ही मिल रहे हैं। गांव और शहर में यदि कभी कोई गौरैया दिख जाए तो बच्चे झूम उठते हैं। मानव समाज के लिए शर्म की बात है कि गोरैया अब विलुप्ति की कगार पर है। गोरैया पर्यावरण की भी परम मित्र कहलाती है। ऐसे में इसका संरक्षण मानव जाति के लिए बेहद जरूरी है। कहा कि वे अपने घर में गोरैया के लिए घोंसला बनवाकर उसका संरक्षण कर रहे हैं। इस पहल को विस्तार देने की जरूरत है। कहा कि वे इस मामले को लेकर मेयर अनिता ममगाईं से मांग करेंगे। बताया कि ब्रिटेन की रॉयल सोसाइटी ऑफ बर्ड्स द्वारा विश्व के विभिन्न देशों में किए गए अनुसंधान के आधार पर भारत और कई बड़े देशों में गोरैया को रेड लिस्ट कर दिया गया है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि स्थानीय समाजसेवी संगठनों को आगे आकर गोरैया का संरक्षण करना चाहिए। उधर, समाजसेवी व पर्यावरणविद विनोद जुगलाण, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान आदि ने भी विश्व गोरैया दिवस पर इनके संरक्षण की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली रूट पर चलाई गईं पांच अतिरिक्त बसें
Next: विधायक ने परिवार संग देखी द कश्मीर फाइल्स

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.