Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के किशोर की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत, मां की भी हुई मौत, पिता गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • पिथौरागढ़

उत्तराखंड के किशोर की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत, मां की भी हुई मौत, पिता गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
IMG-20220320-WA0001

नई दिल्ली। उत्‍तराखण्‍ड के पिथौरागढ़ के एक किशोर व उसकी मां की यहां सड़क हादसे में मौत हो गयी। युवक की मौत इतनी वीभत्‍स थी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि युवक का छोटा भाई व पिता गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस के डीसीपी ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि हजरत निजामुद्दीन इलाके में बारापुला फ्लाईओवर पर बेलगाम कार ने ऑटो को टक्कर मारने के बाद आगे जा रही एक कैब को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्री दूर जा गिरे। इस दौरान 13 वर्षीय किशोर का सिर धड़ से अलग हो गया। मां, पिता, भाई और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। खौफनाक मंजर को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां आयुष उर्फ करन (13) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां गीता भट्ट (38) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आयुष के पिता जनक जनार्दन भट्ट (47) और उसका भाई कार्तिक (19) व ऑटो चालक वकार आलम (25) का इलाज जारी है। वहीं, टक्कर लगने से कैब पीछे की ओर से मामूली क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक नोएडा सेक्टर-78 निवासी मुकुल तोमर (21) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव घुनवारा, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के रहने वाले जनक जनार्दन भट्ट परिवार के साथ ई-616, वेस्ट विनोद नगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी गीता के अलावा दो बेटे कार्तिक और आयुष थे। जनक नोएडा की एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। इनके बड़े भाई मुकेश भट्ट अपने परिवार के साथ दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में रहते हैं। होली के मौके पर बृहस्पतिवार को जनक अपने पूरे परिवार के साथ बड़े भाई मुकेश के घर चले गए थे। होली मनाने के बाद जनक परिवार समेत ऑटो में सवार होकर वेस्ट विनोद नगर के लिए निकले थे। ऑटो हौजरानी निवासी वकार चला रहा था। बारापुला होते हुए परिवार काले खां की ओर बढ़ रहा था। तभी पीछे से आई कार ने फ्लाईओवर पर ऑटो को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो में माता-पिता के साथ बैठा आयुष आगे जा रही स्विफ्ट डिजायर कैब और आरोपी की कार के बीच आ गया, जिसकी वजह से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य इधर-उधर जा गिरे। आरोपी की कार रुकी और वह कार छोड़कर दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। इस दौरान बारापुला फ्लाईओवर पर जाम लग गया। बाद में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। आयुष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गीता ने अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि जनक, उसके बेटे कार्तिक और ऑटो चालक वकार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी कार चालक मुकुल तोमर को नोएडा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। करीब आठ साल से जनक वेस्ट विनोद नगर के मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे हैं। उनके साथ हुए हादसे की जानकारी उनके पड़ोसियों को भी नहीं हुई। मीडिया वाले उनके घर को ढूंढते हुए घर पहुंचे तो पड़ोसियों को पता चल सका। वहां रहने वाली दीक्षा नामक युवती ने बताया कि आयुष उनके पास ट्यूशन पढ़ने के लिए आता था। दोपहर के समय उसके माता-पिता को हादसे की जानकारी हुई तो पिता कृष्णा एम्स चले गए। दीक्षा के अनुसार, यह परिवार बेहद मिलनसार था। पड़ोसियों ने जब गीता और उसके बेटे की मौत के बारे में सुना तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्‍तराखण्‍ड की कमान किसको? कशमकश जारी…..
Next: डंडे से वार कर नदी में गिराया, फिर उतारा मौत के घाट, नौ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.