Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मानकों का पालन नहीं करने पर राज्य के छह प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना से हुए बाहर
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • टिहरी
  • देहरादून

मानकों का पालन नहीं करने पर राज्य के छह प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना से हुए बाहर

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

देहरादून।  आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज में मानकों का पालन न करने पर स्टेट हेल्थ एजेंसी ने राज्य के छह प्राइवेट अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है। इसमें देहरादून के दो, यूएस नगर के दो जबकि नैनीताल व टिहरी के एक -एक अस्पताल शामिल है। स्टेट हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि इन अस्पतालों को योजना के तहत मिलने वाले इलाज के लिए सभी पैकेज लेने को कहा गया था। लेकिन इन अस्पतालों में चुनिंदा पैकेज के तहत ही इलाज मिल पा रहा था। स्टेट हेल्थ एजेंसी की ओर से अस्पतालों को सभी पैकेज लेने के संदर्भ में नोटिस भेजा गया था। लेकिन इसके बावजूद अस्पतालों ने सभी पैकेज नहीं लिए। इसके बाद अब स्टेट हेल्थ एजेंसी ने इन अस्पतालों को बाहर कर दिया है। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क व कैशलेस इलाज नहीं हो पाएगा। स्टेट हेल्थ एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई अस्पताल योजना के तहत चुनिंदा पैकेज ले रहे हैं। इससे मरीजों को खासी दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए अस्पतालों को योजना के तहत कवर होने वाली सभी सुविधाओं का इलाज देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे अस्पताल हैं जिनके पास सुविधाएं तो हैं लेकिन वे सिर्फ कुछ ही पैकेज ले रहे थे। ऐसे अस्पतालों को बाहर किया गया है।

ये अस्पताल हुए बाहर-  राज्य के जिन अस्पतालों को बाहर किया गया है उनमें कंबाइंड मेडिकल इंस्टीट्यूट देहरादून, सुंदर मोहन डेंटल केयर एंड रूट कैनाल सेंटर देहरादून, उषा बहुगुणा अल्फा हैल्थ इंस्टीट्यूट नैनीताल, गहतोड़ी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व किशोर हास्पिटल यूएस नगर और क्रिश्चियन हास्पिटल चंबा शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राह चलते युवती से छेड़छाड़, केस दर्ज
Next: मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.