Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छुट्टी नहीं मिली तो नाराज कर्मचारी ने ऑफिस से लूटे 4 लाख, गिरफ्तार
  • हरिद्वार

छुट्टी नहीं मिली तो नाराज कर्मचारी ने ऑफिस से लूटे 4 लाख, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

रुड़की। छुट्टी नहीं मिलने से नाराज होकर कर्मचारी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 14 मार्च को एक कंपनी के ब्रांच मैनेजर भंवर लाल सैनी प्रीत विहार स्थित शाखा के कार्यालय में मौजूद था।

तभी कर्मचारी मुनीराम पुत्र नन्हे सिंह ग्राम पाडली अमरोहा शाखा कार्यालय पर आया था। मुनीराम ने बताया था कि परिवार के एक सदस्य का निधन हो गया है। घर जाने के लिए छुट्टी चाहिए। छुट्टी के लिए मना करने पर मुनीराम ने कंबल डालकर सिर पर ताबड़तोड़ ईंट से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। अलमारी से चार लाख रुपये लेकर मुनीराम वहां से फरार हो गया था। शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर मुनीराम की तलाश की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुनीराम के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तीन दिन बाद पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में मुनीराम को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि पूछताछ में मुनीराम ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह से कंपनी में कार्य कर रहा था। सोमवार को छुट्टी चाहिए थी लेकिन ब्रांच मैनेजर ने छुट्टी देने से मना कर दिया था। गुस्से में आकर ब्रांच मैनेजर के सिर में ईंट मारकर अलमारी में रखी रकम लेकर भाग गया था। छुट्टी और पैसे की जरूरत थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इजरायल में साइबर हमला, क्रैश हुयीं सरकारी वेबसाइटें
Next: उत्तराखंड का कौन बनेगा मुख्यमंत्री !?

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.