Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शहर की सफाई को मेयर ने फिर खुद मोर्चा संभाला
  • ऊधम सिंह नगर

शहर की सफाई को मेयर ने फिर खुद मोर्चा संभाला

RNS INDIA NEWS 15/03/2022
28 (6)

रुद्रपुर। गर्मी का सीजन आते ही नगर निगम शहर की सफाई को लेकर गंभीर हो गया है। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए मेयर रामपाल सिंह ने एक बार फिर खुद मोर्चा संभाल लिया है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेयर खुद ही मैदान में उतर गए। उन्होंने हाथों में गल्बस पहनकर स्वयं सेवक संघ, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मियों के साथ कचरा उठाया और लोगों से शहर को स्वच्छ रखने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मंगलवार को वार्ड नंबर 9 शिव नगर में जन्मभूमि पब्लिक स्कूल के समीप राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ मेयर रामपाल सिंह ने वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने स्वयं सेवकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सफाई मित्रों के साथ खुद फावड़ें से गंदगी को साफ किया। उन्होंने कचरे के ढेर में खुद अपने हाथों से सफाई कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना शहर के हर नागरिक की जिम्मेवारी है। हर व्यक्ति सफाई के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझे तभी हम शहर को सुंदर और स्वच्छ बना पायेंगे। उन्होंने कहा कि लोग सफाई को लेकर सिर्फ नगर निगम का ही मुंह ताकते हैं। जबकि यह एक सामाजिक जिम्मेारी है। अगर लोग नालियों में घरों की गंदगी, पॉलीथीन और अन्य कचरा ना डालें तो नालियों में गंदगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे न सिर्फ बिमारियां कम होगी, बल्कि बरसात के समय में होने वाले जलभराव से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम स्थान दिलवाना उनकी प्राथमिकता है। इसमें हर व्यक्ति को सहभागिता करनी होगी। इस अवसर पर धीरेश गुप्ता, अनिता बरेठा, कविता सागर, शिवकुमार गौतम, शंकर विश्वास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाह अमित, सह मंडल कार्यवाह प्रणय , सह जिला कार्यवाह बरीत सिंह, नगर संघचालक लक्ष्मी नारायण, सम्राट, हर्षित, जतिन, वैभव, सोनू, अभय, नितिन, सचिन, लखवेन्द्र समेत कई लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी के एचआर हेड पर गैंगरेप का आरोप
Next: पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को मिलेगा प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.