Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक की गोली मारकर हत्या
  • हरिद्वार

युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

रुड़की। अपने दोस्त संग निकला कस्बे का युवक लापता हो गया। सुबह में युवक का गोली लगा शव लक्सर से केहड़ा गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। सूचना पर एसएसपी और एसपी देहात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मृतक के दोस्त को तलाश कर रही है। लक्सर की रायसी चौकी के गांव कुड़ी हबीबपुर निवासी युवक आनंद (30 साल) पुत्र रोड्ढा नगर के एक नर्सिंग होम में काम करता था। वह कस्बे की न्यू केशवनगर कालोनी के एक किराये के मकान में परिवार समेत रह रहा था। परिजनों की मानें तो देर शाम पड़ोस में रहने वाला आनंद का दोस्त संजय उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था। रात 11 बजे संजय वापस आ गया, पर आनंद नहीं लौटा। परिजनों ने संजय से पूछा तो उसने गोलमोल जवाब देकर बात टाल दी। इसके बाद संजय काफी देर तक आनंद के परिवार वालों के साथ उसकी तलाश भी कराता रहा, पर उसका पता नहीं लगा। शनिवार सुबह केहड़ा से लक्सर आ रहे ग्रामीणों ने रास्ते के पास शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव आनंद का निकला। शव पर बंदूक या तमंचे से चली 12 बोर की गोली तथा इसके छर्रों के घाव भी बने हुए थे। तब तक आनंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया। सुबह में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल का मुआयना किया, साथ ही सीओ बीएस चौहान व कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट से घटना की जानकारी ली। सीओ चौहान ने बताया की मृतक आखिरी बार जिसके साथ गया था, उससे पूछताछ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी को भगाने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: कौशिक की चुनावी रणनीति के चलते चित्त हुई कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.