Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अलग-अलग हादसों में मासूम समेत दो की मौत
  • देहरादून

अलग-अलग हादसों में मासूम समेत दो की मौत

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के लक्कड़घाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई है। उधर, दूसरी ओर भरत विहार में निर्माणाधीन भवन की दो मंजिला छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। श्यामपुर चौकी पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह लक्कड़घाट रोड पर एक 4 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पुलिस की मदद से लहूलुहान हालत में बच्ची को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची की शिनाख्त नंदिनी पुत्री राहुल निवासी ग्राम मुराट, थाना शिवालाकला, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल निवास ध्यान मंदिर रोड लक्कड़घाट श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में की है। श्यामपुर चौकी इंचार्ज राम नरेश शर्मा ने बताया कि मौके से चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

निर्माणाधीन भवन से गिरकर श्रमिक की मौत
भरत विहार, ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। घटना से साथी मजदूरों में खलबली मच गई।
पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे भरत विहार क्षेत्र में एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां कुछ दिन पूर्व लेंटर डाला गया था। शनिवार सुबह मजदूर लेंटर की शेटरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इस दौरान दूसरी मंजिल पर स्थित लेंटर की शटरिंग को खोलते हुए एक मजदूर नीचे जमीन पर आ गिरा। आनन-फानन में मजदूर को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मुकेश निवासी काले की ढाल ऋषिकेश के रूप में हुई है। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
Next: 5 किलो गांजे के साथ ऋषिकेश में हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.