Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में ईवीएम का हुआ द्वितीय रेंडमाईजेशन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में ईवीएम का हुआ द्वितीय रेंडमाईजेशन

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए बुधवार को ईवीएम का द्वितीय रेंडमाईजेशन नवीन कलेक्ट्रेट वी0सी0 रूम अल्मोड़ा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना हेतु तैनात प्रेक्षकों पी0 हेमलता, पी0 आकाश, सतनाम सिंह, प्रदीप कुमार नायक, प्रमोद कुमार मिश्रा एवं मुधसूदन दास तथा जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु रेंडमा़इजेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि ईवीएम की गणना हेतु प्रत्येक विधानसभा हेतु कुल 12 टेबल लगायी गयी है तथा ईवीएम की मतगणना हेतु आरक्षित सहित कुल 90 मतगणना सुपरवाईजर, 96 मतगणना सहायक, 120 माइक्रो आब्जर्बरों की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि डाक मतपत्रों की मतगणना हेतु कुल 48 एआरओ, 96 गणना सहायक 48 माइक्रो आर्ब्जबरों की तैनाती की गयी है। इटीबीपीएस की गणना हेतु 06 एआरओ, सहित 48 सुपरवाईजर एवं 48 गणना सहायकों की तैनाती की गयी है।

उन्होंने बताया कि रिटर्निंग आफिसर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जारी मतगणना हेतु प्रवेश पास के बिना कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर पायेगा तथा मा0 प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर एवं डाक मतपत्रों की गणना हेतु ओटीपी प्राप्त करने वाले मतगणना कार्मिकों को ही मतगणना स्थल में मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को प्रातः 5ः30 बजे जगत सिंह बिष्ट होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टैक्नोलॉजी संस्थान, अल्मोडा में प्रेक्षकों की उपस्थिति में तृतीय रेण्डमाईजेशन किया जायेगा जिसके उपरान्त टेबलों का आवंटन किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनराल बने कांंग्रेस के अल्मोड़ा नगर उपाध्यक्ष
Next: वन विभाग ने शिवपुरी में चलाया स्वच्छता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.