Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 300 से अधिक सीटें सपा व गठबंधन की आ रही : अखिलेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

300 से अधिक सीटें सपा व गठबंधन की आ रही : अखिलेश

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

फर्जी एग्जिट पोल्स के जरिये मतगणना को बाधित करने की कोशिश

लखनऊ (आरएनएस)। सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने में लगे सभी कार्यकर्ताओं व जनता को बधाई देते हुए कहा है कि इनके प्रयासों से इस बार चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी। समाजवादी पार्टी और गठबंधन के साथियों ने सभी चरणों के मतदान में बढ़त बनाए रखा। इसके फलस्वरूप 300 से अधिक सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान जनता का जो अपार स्नेह और समर्थन समाजवादी पार्टी और गठबंधन दलों को मिला वह अभूतपूर्व था। बच्चे, बूढ़़ेे जवान, महिलाएं सभी का जनसभाओं और रोड-शो में उल्लास और उत्साह सराहनीय रहा है। सच तो यह है कि इस बार विधानसभा का चुनाव स्वयं जनता ने लड़ा। भाजपा का नेतृत्व हर चरण के मतदान के बाद से ही हताश, निराश और कुण्ठाग्रस्त दिखाई पड़ा है।

हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा किभाजपा प्रारम्भ से ही छल और षडयंत्र में माहिर पार्टी रही है। झूठ और फरेब उसकी राजनीति के पर्याय हैं। समाजवादी साथियों की सतर्कता से चुनावों को मुद्दों से भटकाने और लोगों को झूठे वादों से बहकाने में जब भाजपा को सफलता नहीं मिली तो वह चुनाव बाद भी कुप्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा अभी भी सत्ता के दुरूपयोग से ईवीएम में बंद जनादेश को अपमानित और लांछित करने में लगी है। प्रायोजित एक्जिट पोल के नाम पर भाजपा समाजवादी साथियों का मनोबल तोडऩे का कुचक्र रच रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये फर्जी एग्जिट पोल्स सिर्फ मतगणना को प्रभावित करने के लिए दिखाये जा रहे हैं लेकिन सपा के कार्यकर्ता किसी भी भाजपाई साजिश को सफल नहीं होने देने के लिए संकल्पित है।

आगे कहा गया कि यह तथ्य कैसे झुठलाया जा सकता है कि प्रदेश में किसान, नौजवान सभी भाजपा राज में उत्पीडऩ के शिकार हुए है। नौजवानों को बेरोजगारी ने घेर रखा हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस ही नहीं खाद्य पदार्थ, तेल और फल-सब्जी तक के दाम आसमान छूने लगे हैं। भाजपा राज में विकास केवल कागजों में ही हुआ है, महिलाएं असुरक्षा में जी रही हैं। अपराधी तत्व सत्ता संरक्षण में बेफिक्र है। फर्जी एनकाउण्टर और हिरासत में मौतों की ढेरों शिकायतें मानवाधिकार आयोग में दर्ज है।भाजपाई साजिशों को जनता ने अब तक सफल नहीं होने दिया और नहीं सफल होने देंगे। हर हाल में हमें अपना उत्साह और मनोबल बनाए रखना है। मुस्तैदी से मतगणना केन्द्रों पर हमें जीत का सर्टीफिकेट मिलने तक डटे रहना हैं। प्रशासन तंत्र पर भी निगाह रखनी है। हमारी आपकी थोड़ी सी सतर्कता ही प्रचंड बहुमत की सरकार का रास्ता प्रशस्त करने में भाजपा रोक नहीं पायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत
Next: कांंग्रेस आब्जर्वर बन्ना गुप्ता पहुंचे अल्मोड़ा, कांंग्रेसजनों ने हैलीपैड पहुंच किया भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.