Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला दिवस पर छात्रा तनीषा ने निभाई प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी
  • हरिद्वार

महिला दिवस पर छात्रा तनीषा ने निभाई प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
12 (19)

विकासनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरछा में विद्यालय प्रबंधन का कार्य छात्राओं को सौंपा गया। इसमें प्रधानाचार्य से लेकर अन्य अहम दायित्वों का निर्वह्न छात्राओं ने किया। छात्राओं ने भी इस अवसर का सदुपयोग करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाया।

विद्यालय की छात्रा तनीषा चौहान को प्रधानाचार्य का कार्यभार दिया गया। जबकि विद्या चौहान, आशा, मोनिका, सरिता, महक जोशी ने कक्षाध्यापकों का कार्यभार संभाला। इस अवसर का लाभ उठाते हुए छात्राओं ने भी विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को पूरी तरह से समझते हुए अपने दिए गए पद के दायित्वों का निर्वहन किया। प्रधानाचार्य का दायित्व निभा रही छात्रा ने कहा कि इस तरह के दायित्व मिलने से नेतृत्व क्षमता का विकास होने के साथ ही सामाजिक सरकारों के प्रति जागरूकता पैदा होती है। एक दिन प्रधानाचार्य के पद का दायित्व निभाने पर आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर, विक्रम सिंह चौहान, जगत सिंह, चेतन सेमवाल आदि मौजूद रहे।

सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातक महाविद्यालय में महिला दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य दीपक बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति समाज की आधारशिला है। नारी एक मजबूत परिवार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक है। मेहंदी प्रतियोगिता के तहत अवंतिका प्रथम, सुशीला द्वितीय और काजल तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, छात्र परिषद की उपाध्यक्ष शिवानी चौहान, डा. रवि कुमार, इंदिरा, दीक्षिता, प्रियंका, मनोजा चौहान, प्रियंका तोमर, रितिका चौहान, किरन चौहान, सुनीता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गहने साफ करने के बहाने दो ठगों ने कर दिया सोना ही साफ
Next: उल्टी दस्त से तीन लोगों की मृत्यु

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.