Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बनबसा सवारी छोड़ने गए अल्मोड़ा के टैक्सी चालक की हत्या
  • अल्मोड़ा

बनबसा सवारी छोड़ने गए अल्मोड़ा के टैक्सी चालक की हत्या

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। चंपावत जनपद की सीमा से लगे सनिया नाले के पास सुबह के समय स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में जंगल किनारे मिले शव की पहचान अल्मोड़ा के देवेंद्र सिंह बिष्ट 35 वर्ष पुत्र मदन सिंह के रूप में हुई। घटना स्थल के पास सड़क किनारे उसकी इनोवा टैक्सी नंबर कार यूके 01टीए 1423 भी खड़ी पाई गई। पुलिस ने कार में लिखे नंबरों से मृतक के भाई नंदन सिंह बिष्ट से संपर्क किया। मृतक के भाई ने बताया कि वह अल्मोड़ा जनपद के पोस्ट ऑफिस धौलछिना ग्राम काचुली के निवासी हैं। उनका भाई देवेंद्र यहां काचुली में दीक्षांत रेस्टोरेंट चलाता है और विगत पांच वर्षों से टैक्सी चला रहा है। पांच मार्च को वह अपने रेस्टोरेंट के कर्मचारी को 11 से 12 बजे के बीच सवारी लेकर बनबसा जाने की बात कहकर घर से निकला जो घर नहीं लौटा है। छह मार्च को उसके भाई ने अपने नोयडा निवासी भतीजे और एक दोस्त से फोन पर बात की है।


पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि शव की छानबीन करने पर उसके सिर पर जहां धारदार हथियार से मारे जाने के निशान हैं वहीं प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीक होता है। फिलहाल पुलिस को हत्या के कारणों का पता नही चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मृतक के शरीर पर केवल सिर पर ही वार का निशान मिला है। हत्यारे ने किसी धारदार और भारी हथियार से वार किया। जिससे देवेंद्र के सिर की हड्डी टूट गई और दिमाग डैमेज हो गया। हत्या के तरीके से लग रहा है कि हत्यारे ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहर के बीच में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी
Next: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-17 at 16.26.25_11zon
  • अल्मोड़ा

क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.