Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। शादी में आए रामपुर के एक युवक की पुरानी रंजिश में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस और एसओजी की टीम हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात रुद्रपुर में मुख्य बाजार स्थित आहूजा धर्मशाला में विवाह था। बताया जा रहा है कि संजय पाल पुत्र नंद राम 19 वर्षीय निवासी मिलक रामपुर भी अपने भाई और बहनोई के साथ आया हुआ था। देर रात एक से दो बजे के बीच तीन-चार युवकों से संजय पाल का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने चाकू से उस पर कई वार कर दिये। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गये। युवक की हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। देर रात सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश चंद कापड़ी पुलिस टीम के साथ घटनास्थाल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में सीओ अभय सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बनबसा सवारी छोड़ने गए अल्मोड़ा के टैक्सी चालक की हत्या
Next: मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर लोगों को धोखा देने वाले गिरोह का सरगना एसटीएफ टीम ने किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.