Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहर के बीच में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी
  • देहरादून

शहर के बीच में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
default featured image

देहरादून (आरएनएस)। शहर के बीचों बीच एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गयी। सुबह सवेरे घूमने वाले लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आत्महत्या है या हत्या सभी कारणों की पुलिस बारीकी से जांच में जुटी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार प्रातः घूमने वाले लोगों ने रेस कोर्स में बन्नू स्कूल के सामने मैदान में एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ देखा। युवक के शव को पेड़ से लटका देख लोगों के होश उड़ गए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी आरा घर चौकी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरा घर चौकी इंचार्ज प्रवीन पुंडीर ने पेड़ से लटके हुए युवक के शव को नीचे उतारा। पुलिस टीम ने युवक की शिनाख्त विशाल निवासी चन्दर नगर देहरादून के रूप में की है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस द्वारा मिली सूचना के बाद से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दूध की डेरी पर काम करता था। रविवार की रात्रि वह अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए कहकर घर से गया था। लेकिन देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने बताया कि उन्होंने सोचा रात अधिक होने के कारण युवक अपने दोस्त के यहां पर ही रुक गया होगा। पुलिस ने मृतक युवक की तलाशी ली लेकिन उसकी जेब से भी कोई सुसाइड नोट या अन्य कागजात बरामद नहीं हुए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस यह आत्महत्या है या हत्या के सभी कारणों की बारीकी से जांच में जुटी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रा का मोबाइल लूटने के आरोपियों से मिले नौ मोबाइल
Next: बनबसा सवारी छोड़ने गए अल्मोड़ा के टैक्सी चालक की हत्या

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.