Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा
  • हरिद्वार

डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  लक्सर में डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक चला रहा युवक उछलकर डंपर के नीचे आ गया और कुचलने से उसकी मौत हो गई। इस पर लोगों ने डंपर चालक की पिटाई कर दी। बाद में उसे छुड़ाने के लिए भीड़ ने सिपाहियों से हाथापाई की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्सर के हरसीवाला गांव निवासी कुंवरपाल की ससुराल खानपुर थाने के दल्लावाला गांव में है। सोमवार दोपहर बाद कुंवरपाल का बेटा विवेक (18 साल) अपनी मां ओमवती को बाइक पर बैठाकर अपने ननिहाल दल्लावाला जा रहा था। लक्सर में फ्लाईओवर पर ठीक बीच में पीछे से आ रहे डंपर ने विवेक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक गिर गई साथ ही विवेक उछलकर डंपर के अगले पहिए के सामने गिर गया। डंपर चालक ने ब्रेक भी लगाए पर रुकने से पहले ही डंपर ने विवेक को बुरी तरह से कुचल दिया और उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर के चालक भीम सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी ग्राम धीमरपुरा जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को नीचे उतार लिया और पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चेतक पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और चालक को भीड़ से छुड़ाकर ले जाने लगे। लेकिन भीड़ ने कई बार सिपाहियों से हाथापाई कर चालक को उतार लिया। पर बाद में पुलिसकर्मी किसी तरह उसे छुड़ाकर उसे कोतवाली ले गए। डंपर चालक को ले जाने के बाद पुलिस ने शव को उठाने की प्रक्रिया शुरू की तो वहां मौजूद भीड़ भड़क गई। उन्होंने शव को पुलिसकर्मियों से छीनकर हाईवे पर रख दिया। इसके बाद सीओ बहादुर सिंह चौहान व एसएसआई मनोज सिरोला भारी पुलिसबल लेकर वहां पहुंचे और भीड़ को समझाया। पर लोग नहीं माने। बाद में पुलिस ने मजबूरन लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर, बितर किया और फिर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि परिजनों ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। वे संभवत: पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देंगे। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी के पूर्व प्रेमी पर परेशान करने का आरोप
Next: दो साल बाद दो मार्च से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.