Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • जज्बे को सलाम: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री तापमान में गश्त कर रहे जवान
  • हिमाचल प्रदेश

जज्बे को सलाम: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री तापमान में गश्त कर रहे जवान

RNS INDIA NEWS 27/02/2022
rns featured image new

शिमला। लाहौल-स्पीति के समदो में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री तापमान में आईटीबीपी के हिमवीर गश्त कर रहे हैं। आईटीबीपी ने जवानों का एक वीडियो भी शेयर किया है। माइनस 20 डिग्री तापमान में भी जवानों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। चीन व तिब्बत सीमा से सटे इस क्षेत्र में आईटीबीपी के जवान हर मौसम में गश्त करते रहते हैं। किसी भी तरह की घुसपैठ या सीमा पार से हो रही हरकत पर नजर रखी जाती है। प्रदेश के किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिलों का काफी बड़ा भू-भाग चीन व तिब्बत से सटा हुआ है।
लाहौल- स्पीति में पिछले पांच दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। लिहाजा मुख्य मार्गों के साथ सभी संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। रोहतांग दर्रा व अटल टनल के दोनों छोर में भारी बफबारी हुई है। रोहतांग दर्रे में चार फीट व सुरंग के दोनों छोर समेत कोकसर व सिस्सू में तीन फीट बफबारी हुई है। जबकि बर्फबारी के बीच घाटी के कई हिस्सों में लगातार हिमखंड गिरने की सूचना मिल रही है। लाहौल में लगातार तीसरे दिन दोबारा हिमखंड गिरा। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

मैदानी जिलों में साफ रहेगा मौसम
हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 28 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर एक और दो मार्च को मौसम अधिक खराब रहने के आसार हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊना: पटाखा फैक्टरी में झुलसी एक और महिला की मौत, पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था उपचार, अब तक 11 की जान गई
Next: लकड़ी लेने जंगल गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.