Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऊना: पटाखा फैक्टरी में झुलसी एक और महिला की मौत, पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था उपचार, अब तक 11 की जान गई
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

ऊना: पटाखा फैक्टरी में झुलसी एक और महिला की मौत, पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था उपचार, अब तक 11 की जान गई

RNS INDIA NEWS 27/02/2022
rns featured image new

ऊना। बाथू हादसे में झुलसी एक और महिला ने रविवार दोपहर बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक मामले में 11 मौतें हो चुकी हैं। अब पीजीआई चंडीगढ़ में तीन घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मृतक महिला की पहचान नसरीन (40) पत्नी छोटे निवासी बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
महिला पांच दिन तक पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। उधर, मामले में पुलिस की ओर गठित एसआईटी की तफ्तीश जारी है। मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने गुलफाम मोहम्मद के भाई नदीम को गिरफ्तार किया है। दोनों की भूमिका लेबर को लाने को लेकर ही सामने आ रही है।
फरार चल रहे फैक्टरी संचालकों को दबोचने के लिए पुलिस पंजाब, दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में दबिश दे रही है। भूमिगत संचालक अभी गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि हरोली उपमंडल के बाथू स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में छह महिलाओं की मौत मौके पर हो गई थी। 11 घायलों को पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान अब तक कुल पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है।
वर्तमान में तीन मरीजों का उपचार चल रहा है। डीसी राघव शर्मा ने रविवार को हादसे में घायल एक महिला की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल 11 मौत अब तक हुई हैं। कुछ घायलों का पीजीआई में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चला हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत-श्रीलंका टी20: ईशान किशन और दिनेश चांदीमल को अस्पताल से छुट्टी
Next: जज्बे को सलाम: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 20 डिग्री तापमान में गश्त कर रहे जवान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.