Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बसेड़ी पहुंचकर बीमार बच्चियों की जांच की
  • हरिद्वार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बसेड़ी पहुंचकर बीमार बच्चियों की जांच की

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
rns featured image new

रुड़की। बसेड़ी गांव में एक ही परिवार के सदस्यों को अजीब बीमारी की सूचना से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार बच्चियों की गहनता से जांच की। टीम अब बीमार बच्चियों के माता-पिता, बहनों के अलावा उनके मामा की पारिवारिक जानकारी जुटा रही है। बसेड़ी निवासी मुर्सलीन मजदूरी करता है। उसके परिवार के सदस्य एक अजीब बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में बच्चों की उम्र दस साल होते ही पहले उनके दोनों पैर और फिर दोनों हाथ बेजान होने लगते हैं और फिर पूरी तरह निष्क्रिय हो जाते हैं। सबसे पहले मुर्सलीन के बड़े बेटे मुकीम को दस साल की उम्र में यह परेशानी हुई थी। छह साल के लंबे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी। अब मुर्सलीन की दो बड़ी बेटियां, अलीशा (17) व सादिया (14) भी इसी बीमारी से ग्रस्त हैं। अलीशा के हाथ व पैर बेजान हो चुके हैं, जबकि सादिया के हाथ अभी 50 फीसदी काम कर रहे हैं। लक्सर सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनिल वर्मा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. छवि पटेल के साथ बसेड़ी पहुंचे और मुर्सलीन की दोनों बीमारी बेटियों की गहराई से जांच की। साथ ही उनके माता-पिता और चारों छोटी बहनों का स्वास्थ्य भी जांचा। इसके अलावा टीम ने मुर्सलीन की माता-पिता व भाइयों के स्वास्थ्य के बारे में भी बारीकी से पूछताछ की। टीम के प्रभारी डॉ. वर्मा का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला हार्मोनल डिसबैलेंस का लग रहा है। इस तरह की बीमारी वंशानुगत होती है। मुर्सलीन व उससे पहले की पीढ़ी में ऐसी किसी बीमारी का अभी पता नही चला है। बीमार बच्चियों के ननिहाल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बच्चियों की कुछ जांचें भी कराई जा रही हैं। जल्द ही बीमारी की पहचान कर इलाज शुरू किया जाएगा।

चले आओ मेरे उत्‍तराखण्‍ड में, ये पहाड़ बुलाते हैं………..

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, लापता
Next: दुर्घटना में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके
  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.