Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर तो आए, लेकिन तिरंगे में लिपटकर
  • देहरादून

घर तो आए, लेकिन तिरंगे में लिपटकर

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

सैन्य सम्मान के साथ दी शहीद जगेन्द्र सिंह चौहान को अंतिम विदाई

देहरादून।  सेना के जांबाज जवान शहीद जगेंद्र सिंह चौहान की अब सिर्फ यादें शेष हैं।  सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग होने के चलते हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए थे। आज शहीद का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया गया। सियाचिन में शहीद हुए भानियावाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान भानियावाला लाया गया। जहाँ सैकड़ों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कुछ देर घर पर पार्थिव शरीर रखने के बाद सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन में बीते 21 फरवरी को ग्लेशियर में भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आने से शहीद हो गए थे। शहीद जगेन्द्र सिंह चौहान के परिजन पिछले दो दिनों से पार्थिव शरीर घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्रवासियों के अनुसार जगेन्द्र सिह चौहान को 25 फरवरी को छुट्टी पर घर आना था इससे पूर्व ही वह हादसे में शहीद हो गये और मौसम की खराबी की वजह से उनका पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंच सका था। बृहस्पतिवार को सेना के अधिकारियों ने सूचना दी कि उनका पार्थिव शरीर 25 फरवरी को सुबह आठ बजे पहुंच जायेगा। आज शहीद के पार्थिव शरीर को उनके आवास से पूरे सम्मान के साथ भानियावाला बाजार होते हुए भानियावाला तिराहा ले जाया गया। तिराहे से सेना के ट्रक द्वारा पार्थिव हरिद्वार ले जाया गया। शहीद के सम्मान में बाजार पूरी तरह बंद रहा। भानियावाला में कई स्कूली बच्चों ने शहीद के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गणेश गोदियाल, भाजपा नेता बृज भूषण गैरोला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, गौरव चौधरी, मनोज नोटियाल, नरेन्द्र नेगी, विजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, नरेंद्र नेगी हिमांशु राणा ईश्वर रौथान, मनीष यादव, प्रेम पुंडीर, सरोज भंडारी, मोहन सिंह चौहान, सुखदेव चौहान, प्रदीप नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल सहित क्षेत्रीय जनता ने नम आंखों से उनको अंतिम बिदाई दी। उनकी शहादत की खबर से उत्तराखंड शोक में डूबा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना डॉक्टर के अस्पताल में किए जा रहे थे अल्ट्रासाउंड, अल्ट्रासाउंड मशीन सील
Next: उत्तराखंड में 92 कोरोना केस, एक मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.