Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्राओं संग जबरन डांस के वायरल वीडियो पर प्रधानाचार्य के खिलाफ बैठी जांच
  • हरिद्वार

छात्राओं संग जबरन डांस के वायरल वीडियो पर प्रधानाचार्य के खिलाफ बैठी जांच

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
default featured image

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानाचार्य छात्राओं को डांस करने के लिए जबरन खींचते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक और शिक्षक भी मौके पर मौजूद है। वीडियो तीन फरवरी का बताया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षकों को तलब किया है। बता दें कि हरिद्वार के जमालपुर इंटर कॉलेज के एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें स्कूल के दो शिक्षक छात्राओं को डांस करने के लिए जबरन खींच रहे हैं, जबकि छात्राएं खुद को असहज महसूस कर रही हैं। प्रधानाचार्य के छात्राओं के संग डांस करने के साथ ही शिक्षिकाओं का उत्पीड़न करने के आरोपों की अब मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच बैठा दी है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। शीतकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन के लिए स्कूल बुलाया गया था। इस दौरान एक स्कूल में प्रधानाचार्य ने फिल्मी गाने पर छात्राओं के साथ डांस किया था। प्रधानाचार्य का छात्राओं के साथ डांस करने का किसी छात्र ने वीडियो बना दिया था। तीन फरवरी को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में प्रधानाचार्य छात्राओं को डांस करने के लिए जबरन खींचते हुए भी नजर आ रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो मुख्य शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंच गया है। इसके बाद दो शिक्षिकाओं ने भी प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिक्षिकाएं अपनी शिकायत लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचीं और प्रधानाचार्य की हरकतों से पर्दा उठाया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रधानाचार्य की ओर से मोबाइल पर भेजे गए अभद्र मैसेज भी दिखाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही दोनों को तलब कर लिया गया है, जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। उनकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाय रे तेरी लिपिस्टिक…..
Next: यूक्रेन ने पीएम मोदी से मांगी मदद, कहा-आपका रसूख है रूस से बात करें

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.