Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वन गुर्जरों से जुड़े आदेशों का पालन न होने पर हाईकोर्ट नाराज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • न्यायालय

वन गुर्जरों से जुड़े आदेशों का पालन न होने पर हाईकोर्ट नाराज

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने बुधवार को प्रदेश के वन गुर्जरों के संरक्षण तथा विस्थापन को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। पूर्व के आदेशों का अनुपालन नहीं होने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की। अगली सुनवाई के लिए दो मार्च की तिथि तय की है। सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ में हुई। एनजीओ थिंक एक्ट राइजिंग फाउंडेशन तथा हिमालयन युवा ग्रामीण व अन्य की ओर से जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें कहा गया है कि सरकार वन गुर्जरों को उनके परंपरागत हक-हकूकों से वंचित कर रही है। वन गुर्जर पिछले 150 सालों से वनों में रह रहे हैं और उन्हें हटाया जा रहा है। पूर्व में कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए थे कि वन गुर्जरों के मामले में दुबारा से कमेटी का गठन करें। इसमें अन्य सक्षम अधिकारियों को भी कमेटी का हिस्सा बनाया जाए, जिन्हें वन गुर्जरों के रहन-सहन आदि की जानकारी हो, ताकि कोर्ट को उनकी समस्याओं का पता चल सके। जबकि सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि कोर्ट के आदेश पर नई कमेटी गठित कर दी गई है। याचिकाकर्ता द्वारा कोर्ट को बताया गया कि सरकार ने वन गुर्जरों के विस्थापन के लिए जो कमेटी गठित की है, उसकी रिपोर्ट पर सरकार अमल नहीं कर रही है। कोर्ट ने वन गुर्जरों को दस लाख का मुआवजा देने को कहा था, लेकिन सरकार ने आधे परिवारों को दिया और आधों को नहीं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने वन गुर्जरों के विस्थापन के लिए जो नियमावली बनाई है, वह भ्रमित करने वाली है। मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था तक नहीं की गई है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उन्होंने अधिकतर परिवारों को मुआवजा दे दिया है। विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही इन लोगों को मालिकाना हक संबंधी प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है।

इन आदेशों का नहीं हुआ अनुपालन
– सोना नदी क्षेत्र में छूटे हुए 24 वन गुर्जरों को 10 लाख रुपये तीन माह के भीतर देना।
– सोना नदी क्षेत्र के 24 छूटे हुए वन गुर्जरों के परिवारों को छह माह के भीतर भूमि देना।
– वन गुर्जरों के सभी परिवारों को जमीन का मालिकाना हक संबंधी प्रमाणपत्र देना।
-राजाजी नेशनल पार्क में वन गुर्जरों के उजड़े हुए परिवारों को जीवन यापन के लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं देना।
– राजाजी नेशनल पार्क के वन गुर्जरों के विस्थापन के लिए सरकार द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करना।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लकड़ी के स्ट्रेचर पर लादकर घायल पूर्व सैनिक को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया
Next: सफाई कर्मियों की हड़ताल से नैनीताल में लगे कूड़े के ढेर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.