Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ताइवान को हथियारों की सप्लाई से डरा चीन, अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
  • अंतरराष्ट्रीय

ताइवान को हथियारों की सप्लाई से डरा चीन, अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 22/02/2022
rns featured image new

बीजिंग। चीन ने ताइवान को हथियारों की आपूर्ति के लिए अमेरिकी कंपनियों लॉकहीड मार्टिन कॉर्प और रेथियॉन टेक्नोलॉजीज कॉर्प पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक नियमित समाचार ब्रीफिंग में कहा, प्रतिबंध दो कंपनियों के खिलाफ 7 फरवरी को 100 मिलियन डॉलर के हथियारों की बिक्री के खिलाफ जवाबी कार्रवाई है। उन्होंने कहा, अमेरिकी कंपनियों के इस कदम ने चीन के सुरक्षा हितों को कमजोर किया है, इसने चीन-अमेरिका संबंधों और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया।

चीन और ताइवान के बीच दशकों से विवाद जारी है। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। चीन ने जरूरत पडऩे पर इसे एक दिन बलपूर्वक कब्जा करने की कसम खाई है।
वांग ने कहा, चीन के विदेशी प्रतिबंध कानून में प्रासंगिक शर्तों के अनुसार, चीनी सरकार ने रेथियॉन टेक्नोलॉजीज और लॉकहीड मार्टिन के उल्लंघनकारी कृत्यों पर जवाबी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, दोनों सैन्य कंपनी हैं जिन्होंने लंबे समय से चीन के ताइवान क्षेत्र में अमेरिकी हथियारों की बिक्री में भाग लिया है। चीन और अमेरिका के बीच संबंध हमेशा एक चुनौतीपूर्ण रहे हैं, और आधी सदी के उतार-चढ़ाव के बाद, पहले से कहीं अधिक भयावह मौड़ पर है।
शीत युद्ध को गुजरे लंबा वक्त हो गया है, लेकिन दोनों पक्षों में आशंका है कि इसकी एक नई शुरुआत हो सकती है। चीन की दौलत ने उसकी सेना के एक बड़े विस्तार को सक्षम किया है, जिसे अमेरिका और उसके सहयोगी एक खतरे के रूप में देखते हैं।
कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि वह केवल अपने क्षेत्र की रक्षा करना चाहती है। हालांकि, इसमें पूर्वी चीन सागर में जापान द्वारा और दक्षिण चीन सागर में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों द्वारा दावा किए गए द्वीपों को नियंत्रित करने की कोशिश करना शामिल है, जहां महत्वपूर्ण शिपिंग लेन और प्राकृतिक संसाधन हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युद्ध के बने आसार! यूक्रेन की सीमाओं पर रुसी सेना का घेरा, सैटेलाइट में दिखी मूवमेंट
Next: यूक्रेन संकट पर बाइडेन-पुतिन मिलने के लिए हुए सहमत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.