Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शक्ति नहर में डूबकर लापता छात्रा का तीसरे दिन भी नहीं चला पता
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबकर लापता छात्रा का तीसरे दिन भी नहीं चला पता

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। नहर में डूबी पांवटा हिमाचल की छात्रा का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस और जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर छात्रा को खोजने की कोशिश की।
डेविड यादव (20) पुत्र देवनारायण निवासी मोलानीपुर आजमगढ़ यूपी और सिमरन राय (20) पुत्री हरेंद्रनाथ राय निवासी कठौत बलिया यूपी एसजीआरआर स्कूल पांवटा में बीएससी के छात्र थे। दोनों दोपहर बाद विकासनगर की ओर घूमने आये थे। मटक माजरी में एक रिसॉर्ट के पास दोनों बैठे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान नहर किनारे बैठकर दोनों सेल्फी ले रहे थे। तभी दोनों नहर में गिर गये। जिसके बाद मौके पर पहुंची कुल्हाल चौकी पुलिस और जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों की तलाश की। देर शाम को डेविड का शव कुल्हाल पावर हाउस के पास से बरामद किया गया जबकि छात्रा का सुराग नहीं लग सका है। सोमवार को भी जल पुलिस और कुल्हाल पुलिस सुबह आठ बजे से लेकर देर शाम तक छात्रा को नहर में तलाशती रही। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। चौकी इंचार्ज कुल्हाल रजनीश सैनी ने बताया कि छात्रा को दिनभर तलाशने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया। कहा कि मंगलवार को फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजावाला बाड़वाला में आम और साल के पेड़ काटे
Next: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने वसूला 55 हजार रूपए जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.