Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 273 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

273 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
rns featured image new

800 रुपये के सेट के हिसाब से बेचते हैं नशे के इंजेक्शन और दवाएं

रुद्रपुर। शिवनगर तिराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 273 नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने सरगना का पता भी उगल दिया। निशानदेही पर पहले से फरार चल रहे खेड़े के सरगना को भी बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 800 रुपये प्रति सेट के हिसाब से नशीली दवाएं और इंजेक्शन लोगों तक पहुंचाते थे। इंजेक्शन की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
शनिवार देर रात रुद्रपुर शिवनगर तिराहे के पास एडीटीएफ की टीम चेकिंग कर रही थी। इस बीच दो लोग बिना नंबर की पल्सर बाइक से आए। टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 273 नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए। थाने लाकर पूछताछ की गई। पहले तो वह टाल-मटोल करने लगे और सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम राजकुमार गंगवार पुत्र अशोक गंगवार और सुरेश सागर पुत्र राम सिंह निवासी शिवनगर थाना ट्रांजिट कैंप बताया। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग बहेड़ी और बरेली क्षेत्र में रोडवेज की बसों के माध्यम से नशीली दवाइयां और इंजेक्शन भेजते हैं। 800 रुपये प्रति सेट के हिसाब से यहां लोकल में लोगों को बेचते हैं। खेड़ा निवासी किशन गंगवार के इशारे पर यह काम करते हैं। किशन गंगवार अभी एक मामले में फरार चल रहा है। जब उसकी हिस्ट्री देखी गई तो पता चला कि उस पर 10 हजार रुपये ईनाम भी घोषित है। इस पर एसओजी टीम के सहयोग से किशन गंगवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। एडीटीएफ प्रभारी उप निरीक्षक कमल हसन ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। टीम में सीओ परवेज अली, एडीटीएफ उप निरीक्षक कमाल हसन, एसओजी उप निरीक्षक कमलेश भट्ट, विनोद कन्याल, जरनैल सिंह, दीपक कठैत, कंचन चौधरी, अरुणा चंदा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की चार छात्राओं ने नेट परीक्षा पास की
Next: भाई ने की भाई से ही 2.45 करोड़ की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.