Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • 1 किलो 786 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के तीन युवक गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी

1 किलो 786 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। धरासू पुलिस ने 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ पानीपत, हरियाणा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत पुलिस की नशे के खिलाफ जंग निरंतर जारी है। पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार लगाम लगा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू कमल कुमार लुण्ठी की देखरेख में धरासू पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान नगुण बैरियर के पास से पवन कुमार सैनी (30) पुत्र जिले सिंह, कुनाल सैनी (32) पुत्र धर्म सिंह और अनिल वर्मा (30) पुत्र हरि सिंह, निवासी हरिनगर, सैनी कॉलोनी थाना मॉडल टाउन, पानीपत हरियाणा को 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद माल और गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तीनों युवकों के खिलाफ थाना धरासू में एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया कि तीनों युवक उत्तरकाशी के ग्रामीण इलाकों से चरस एकत्र कर उसे मुनाफे के लिए हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक राय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है। पुलिस टीम में रोहित कुमार, अमित कुमार, दीवान सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपसी संघर्ष में घायल दूसरे टस्कर हाथी की भी मौत
Next: शराब की ऑनलाइन खरीद में ठगी, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.