Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा डोईवाला रेलवे स्टेशन
  • देहरादून

सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा डोईवाला रेलवे स्टेशन

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। डोईवाला रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के अभाव के चलते क्षेत्रवासी परेशान हैं। यहां रिजर्वेशन काउंटर तक नहीं हैं। इसके अलावा देहरादून से आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी यहां नहीं है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासी लंबे समय से डोईवाला रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े जाहिद अंजुम ने कहा कि डोईवाला देहरादून जिले का एक महत्वपूर्ण तहसील क्षेत्र है। जहां कई बड़े प्रतिष्ठानों के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया और एयरपोर्ट भी है। ऐसे में लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए देहरादून और हरिद्वार पर निर्भर रहना पड़ता है, जो यहां से लगभग 30 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। देहरादून से आने वाली और देहरादून जाने वाली सभी ट्रेनें डोईवाला होकर ही गुजरती हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश ट्रेनों का ठहराव डोईवाला में नहीं हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रेलवे मंत्रालय को कई बार इस बाबत लिख चुके हैं, लेकिन रेलवे कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहा कि यदि सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो वे जनहित में आंदोलन को मजबूर होंगे।
लोगों ने डोईवाला में रिजर्वेशन काउंटर खोलने, तीन ट्रेनों काठगोदाम जाने वाली नैनी जनशताब्दी, दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी और इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। मांग करने वालों में अश्वनी त्यागी, याकूब अली, पन्नालाल गोयल, एडवोकेट मनीष धीमान, रणजोध सिंह, अश्विनी गुप्ता शामिल रहे।

डोईवाला के महत्वपूर्ण संस्थान:
-जौलीग्रांट एयरपोर्ट
-हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट
-सिपेट संस्थान डोईवाला
-डोईवाला चीनी मिल
-लालतप्पड़ इंस्ट्रियल एरिया
-बीएसएफ मुख्यालय
-स्वामीराम हिमालय विश्वविद्यालय

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 218 नए केस, 2 मौत
Next: बाजपुर चीनी मिल में अब गन्ने का जूस बर्बाद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.