Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धाद 20 फरवरी से आयोजित करेगी मातृभाषा सप्ताह
  • देहरादून

धाद 20 फरवरी से आयोजित करेगी मातृभाषा सप्ताह

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड का प्रमुख सामाजिक संगठन धाद प्रदेश की भाषाओं के पक्ष में 20 से 26 फरवरी तक मातृभाषा सप्ताह आयोजित करेगी। आयोजन की थीम नई पीढ़ी को उनकी मातृभाषा से जोड़ना है। आयोजन का सूत्र वाक्य दिया गया है, अपनी भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं और प्रदेश के सभी स्कूलों में यहां की भाषाओं को पढ़ाएं है। आयोजन की जानकारी देते हुए मातृभाषा एकांश के प्रभारी शांति प्रकाश ने बताया कि धाद ने उत्तराखंड की भाषाओं के पक्ष में 1987 से पत्रिका, गोष्ठियों और प्रकाशन के साथ व्यापक वातावरण बनाने की पहल की है। यूनेस्को द्वारा मातृभाषा दिवस 21 फरवरी की घोषणा के बाद 2010 से धाद हर वर्ष उत्तराखंड की मातृ भाषाओं को दुनिया की तमाम भाषाओं की चिंता से जोड़ते हुए यह आयोजन करती है। इस बार आयोजन नई पीढ़ी को उनकी दूधबोली से जोड़ने के लिए है। थीम के तहत धाद और रूम टू रीड द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि स्कूल में मातृभाषा कहानी वाचन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता अपने जिले के प्राथमिक स्कूल में उत्तराखंड की भाषाओं में कहानी सुनाने के साथ भाषाई संवाद करेंगे। सप्ताह का शुभारंभ 20 फरवरी को उत्तराखंड के भाषाओं के कहानी वाचन की कार्यशाला से होगा। इस मौके पर मातृभाषाओं की कविताओं की पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। मातृभाषा सप्ताह 21 से 26 फरवरी में मातृभाषा के विभिन्न विधाओं, कविता, कहानी, गीत के विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन लाइव सत्र आयोजित किये जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ने की सम्भावना
Next: भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बूथवार फीडबैक व मतदान की समीक्षा

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.