Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मातम में बदली शादी की शहनाई, हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में जा गिरीं 22 महिलाएं-बच्चियां, 13 की मौत
  • उत्तर प्रदेश

मातम में बदली शादी की शहनाई, हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में जा गिरीं 22 महिलाएं-बच्चियां, 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
rns featured image new

कुशीनगर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की रात हल्दी की रस्म के दौरान दिल दहलाने वाला हादसा हो गया जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 9 को बचा लिया। दरअसल जनपद के नौरंगिया थानांतर्गत नौरंगिया गांव में शादी की एक रस्म के तहत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां एक कुएं के पास इकट्ठा हुई थीं। जानकारी के नेबुआ नौरंगिया थाने के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में मटीकोड़वा (विवाह से पहले होने वाला कार्यक्रम) के दौरान कुएं के स्लैब पर महिलाएं और बच्चियां खड़ी थीं। इसी दौरान स्लैब टूटकर गिर गया। इससे स्लैब पर खड़ी 22 महिलाएं और बच्चियां भी कुएं में गिर गईं।


अचानक से कुएं में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों के गिरने से कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही पुलिस की गाडिय़ों से घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया गया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई भी सामने आई।


ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से सीढ़ी जोडक़र कुछ लोगों को बचाया। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मारने वालों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। कुएं में गिरीं 9 अन्य महिलाओं को बचा लिया गया। सूचना पाकर मौके पर एडीजी गोरखपुर, कमिश्नर गोरखपुर, डीएम और एसपी भी पहुंचे। आलाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला अस्पताल का भी दौरा किया और मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की। कुशनीगर के कलेक्टर ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपया सहायता राशि देने की घोषणा की है।


नेबुआ नौरंगिया थाने के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे का गुरुवार को विवाह होना है। बुधवार की रात हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी। परिवार और पास-पड़ोस की महिलाएं गांव के कुएं पर मटकोड़ करने गई थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे भी उनके साथ थे। मटकोड़ का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए कुछ महिलाएं और बच्चियां कुएं की जगह और उस पर रखे स्लैब पर चढ गईं। स्लैब के ज्यादा पुराना होने के कारण वह इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भार सहन नहीं कर सका। स्लैब अचानक से टूट गया और उस पर खड़ीं महिलाएं और बच्चियां कुएं में जा गिरीं। कुएं में गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई, जिस पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर मौके पर नेबुआ नौरंगिया थाने के पुलिस जवान भी पहुंच गए बचाव कार्य करते हुए कई लोगों को बचा लिया गया लेकिन कुएं में डूबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फूड प्वाइजनिंग से पीजी कॉलेज धर्मशाला हॉस्टल की 21 छात्राएं बीमार
Next: सेल्सगर्ल को बातों में उलझाकर ढाई लाख रुपए के कंगन चुराए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.