Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा : शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, सीएम ने की शांति की अपील
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा : शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, सीएम ने की शांति की अपील

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के शिवमोग्गा स्थित एक कॉलेज में 30 छात्राओं को हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हिजाब हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने कॉलेज का यह आदेश मानने से इनकार कर दिया और अपनी कक्षाओं से बाहर चले गए। कथित तौर पर उन्हें पहले कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति दी गई थी।

कोर्ट के आदेश का सम्मान करें, सीएम बसवराज बोम्मई की अपील
वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने छात्रों से हाईकोर्ट की  कॉलेज आज फिर से खुल रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि अदालत के आदेश का सम्मान किया जाए। हम अंतिम आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कॉलेज के अंदर, प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों को मतभेदों को सुलझाना चाहिए। सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। बच्चों के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। एक अच्छा वातावरण बनाया जाना चाहिए।

हिजाब पहनकर क्लास में बैठने की अनुमति को लेकर कॉलेज में हंगामा
दूसरी तरफ कर्नाटक के विजयपुरा जिले के एक कॉलेज के छात्रों और अधिकारियों के बीच सुबह आमना-सामना हुआ। अधिकारियों ने एक खाली कमरे की पेशकश की जहां छात्राएं अपना हिजाब हटा सकती थीं और कक्षओं में प्रवेश कर सकती थी। हालांकि, छात्राओं ने हिजाब के साथ कक्षा में बैठने पर जोर दिया।

हिजाब उतारने को कहा तो छात्राओं ने किया परीक्षा का बहिष्कार
इससे पहले शिवमोग्गा के ही राजकीय उच्च विद्यालय की 13 छात्राओं ने मंगलवार को अध्यापिका द्वारा हिजाब उतारने की मांग के बाद एसएसएलसी प्रारंभिक परीक्षा में बैठने से मना कर दिया। अध्यापिका ने छात्राओं से कहा था कि वे अपना हिजाब उतार दें लेकिन छात्राओं ने हिजाब पहन कर परीक्षा में बैठने की मांग की। आलिया महत नामक एक छात्रा ने कहा, मेरे लिए परीक्षा नहीं, धर्म महत्वपूर्ण है। यदि हिजाब को अनुमति नहीं दी जाती है तो मैं स्कूल नहीं आऊंगी। मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा है कि यदि हिजाब उतारने के लिए कहा जाए तो मैं वापिस घर आ जाऊं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रविदास रहे प्रसन्न… पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने चला दलित कार्ड, कांग्रेस पर पुलवामा को लेकर हमला
Next: गे डेटिंग ऐप पर फंसाकर लूटने वाले धरे गए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.