Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रविदास रहे प्रसन्न… पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने चला दलित कार्ड, कांग्रेस पर पुलवामा को लेकर हमला
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

रविदास रहे प्रसन्न… पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने चला दलित कार्ड, कांग्रेस पर पुलवामा को लेकर हमला

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

पठानकोट (आरएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पठानकोट में रैली को संबोधित करते हुए संत रविदास को याद कर दलितों को साधने का प्रयास किया। मध्यकाल के संत रविदास का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार उनके मंत्र पर ही काम चल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने कहा था कि मैं एक ऐसा राजा चाहता हूं, जिसके राज में सभी को अन्न मिले। हर कोई समरस होकर रहे। यदि ऐसा होगा तो संत रविदास जी प्रसन्न होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है और इसके पीछे संत रविदास जी की प्रेरणा है। संत रविदास ने कहा था, ऐसा चाहूं राज मैं, मिले सबन को अन्न, छोट बड़ो सब संब सै, रविदास रहे प्रसन्न। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए गरीब का कल्याण सर्वोपरि है। पूरी दुनिया में एक ऐसी महामारी आई है, जो बीते 100 सालों में नहीं देखी गई। यह पूरी दुनिया में पूरी फैली नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार ने संत रविदास जी को प्राथमिकता दी और देश के हर गरीब को मुफ्त राशन देने का काम किया। हमने यह तय किया कि हर घर में चूल्हा जले और यह हमारे लिए सेवा का काम है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी को सुरक्षा चक्र देने का काम किया है और वैक्सीन मुहैया कराई है।
पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब से मेरा पुराना नाता रहा है। कभी मैं जम्मू से पठानकोट आता था और कभी दिल्ली के रास्ते से होकर आता था। कभी तो बाइक से यहां घूमता था और कभी ट्रेन से ही आता था।

कैप्टन अमरिंदर की मौजूदगी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि माझा की इस मिट्टी ने मुझे मां जैसा प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने काशी के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपसे 5 साल के लिए सेवा का मौका मांगने के लिए आया हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां भी विकास पहुंची, वहां वंशवाद का सफाया हो गया। जहां शांति और सुरक्षा आई, वहां तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की विदाई हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवां पंजाब के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
रैली में समर्थक मोदी जी को जय श्री राम, जय श्री राम के नारे लगाते दिखे तो पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का प्यार मेरे सिर-माथे पर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा यह धरती वीरों की है। इसी माझा धरती से गुरुओं ने सिख धर्म को भी विस्तार दिया था। लेकिन सरकार अगर संस्कारों के खिलाफ चलने वालों की हो तो वो विरासत और पहचान दोनों को मिटाने के लिए लग जाती है। कांग्रेस ने क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए। पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था, तब देश एकजुट था। लेकिन कांग्रेस के नेता हमारे वीरों पर सवाल उठा रहे थे। वे तो पुलवामा के शहीदों पर भी एक बार फिर से सवाल उठाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको यह तय करना है कि क्या ऐसे लोग आपकी सुरक्षा कर सकते हैं। कांग्रेस में कभी कैप्टन साहब जैसे लोग थे, जो इन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोकते थे। अब तो वह भी वहां नहीं हूं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी के गांव में दो लोगों को आग के हवाले किया गया, आरोपी गिरफ्तार
Next: कर्नाटक में हिजाब पर हंगामा : शिवमोग्गा कॉलेज से बाहर निकली 30 छात्राएं, सीएम ने की शांति की अपील

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.