Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट
  • नैनीताल

कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
default featured image

हल्द्वानी। मतदान के दौरान वनभूलपुरा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे बूथ के बाहर भगदड़ मच गई। लोगों ने गलियों में भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण करने के लिए लाठियां भांजी। इसके बाद यहां सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई।  पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश वनभूलपुरा स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। वह अपने बूथ एजेंट से माहौल की जानकारी ले रहे थे। तभी सपा प्रत्याशी शोएब अहमद भी वहां पहुंच गए और अपने समर्थकों के साथ बातचीत करने लगे। आरोप है कि इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में टीका-टिप्पणी शुरू हो गई। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी वहां से निकल गए। कुछ ही देर में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान वोट देने आए लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हंगामे की सूचना पर पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बल ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।

आधा घंटा चला हंगामा

जानकारी के अनुसार इस बूथ पर करीब आधे घंटे तक हंगामे का माहौल रहा। इस दौरान वोट देने आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मारपीट के दौरान कई लोगों ने मौके से भागकर जान बचाई। हालांकि विवाद शांत होने के बाद लोग वोट देने लौटे।

पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा 

सोमवार को पुलिस संवेदनशील बूथों पर सुबह से सक्रिय रही। वनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी ने क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बूथों पर फ्लैग मार्च किया। लाउडस्पीकर से अराजक तत्वों को चेतावनी देने के साथ ही लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करते नजर आए। राजपुरा क्षेत्र में भी पुलिस की टीमें समय-समय पर निरीक्षण करती रहीं।

पुलिस ने पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग की है। अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने समय पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। जिले में मतदान शांतिपूर्ण हुआ है।       –पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैं मास्क नहीं पहनता जो करना है कर लो: विस अध्यक्ष
Next: उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.