Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोकतंत्र का महोत्सव जनपद अल्मोड़ा में शांतिपूर्वक सम्पन्न, जनपद में 53.12 प्रतिशत हुआ मतदान
  • अल्मोड़ा

लोकतंत्र का महोत्सव जनपद अल्मोड़ा में शांतिपूर्वक सम्पन्न, जनपद में 53.12 प्रतिशत हुआ मतदान

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022, लोकतंत्र का महोत्सव जनपद अल्मोड़ा में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिले में कुल 53.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में 51.86 प्रतिशत, सल्ट में 45.65 प्रतिशत, रानीखेत में 51.07 प्रतिशत अल्मोड़ा में 58.68 प्रतिशत,जागेश्वर में 55.55 प्रतिशत तथा सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 56.27 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा वंदना द्वारा सभी मतदान कार्मिकों, सुरक्षा कर्मियों के साथ ही जिले के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। जनपद में सभी 911 मतदेय स्थलों में प्रातः पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में मॉकपोल करने के उपरांत ठीक 8ः00 बजे से मतदान शुरू किया गया।


जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना द्वारा छावनी परिषद बूथ पर जाकर अपना मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं बूथ में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा मुख्य डाकघर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम अपना मत डाला।
मतदान प्रक्रिया का पूरे दिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में तैनात जनरल ऑबजर्वर पी हेमलता तथा पी आकाश द्वारा भी अपने अपने तैनाती क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों पर जाकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत सभी रिटर्निंग अधिकारियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों,बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया।


जिले में सभी छ विधानसभाओं में प्रत्येक में एक, कुल 6 सखी बूथ बनाए गए।जिनमें कुल 57.99 प्रतिशत मतदान हुआ।
जनपद अल्मोड़ा में सभी पोलिंग बूथ में मतदान हुआ। पूर्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मतदान बहिष्कार की सूचना क्षेत्र वासियों द्वारा किए जाने पर जिलाधिकारी वंदना द्वारा इसे गंभीरता पूर्वक लिया गया था,तथा प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की टीमों को गांव में भेजकर ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप इन सभी गांवों में ग्रामीणों द्वारा मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया।

 
द्वाराहाट में सखी बूथ राजकीय इंटर कालेज द्वाराहाट, सल्ट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुमाड़, रानीखेत में प्राथमिक विद्यालय माल रोड छावनी परिषद, सोमेश्वर में राजकीय बालिका इंटर कालेज सोमेश्वर, अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा (पूर्वी भाग), जागेश्वर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चायखान सखी बूथ बनाए गए।
मतदान समाप्ति के बाद सभी छ: विधानसभाओं से ईएवीएम जिला मुख्यालय के जगत सिंह बिष्ट होटल मैनेजमेंट संस्थान में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जा रही है। यहीं पर मतगणना होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिकांश बस्ते तीन बजे तक खाली
Next: पौड़ी में कई बूथों पर हुई ईवीएम खराब

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.