Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपाइयों-कांग्रेसियों के उलझने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा
  • हरिद्वार

भाजपाइयों-कांग्रेसियों के उलझने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में एसडी इंटर कालेज मतदान केंद्र में भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के आमने सामने आने पर जमकर हंगामा हुआ। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उलझते रहे। एक-दूसरे पर दोनों ही दलों के लोग आरोप मढ़ते रहे। वहीं सूखी नदी खड़खड़ी के पास भाजपाइयों-कांग्रेसियों के उलझने पर पुलिस को लाठियां फटकार कर खदेड़ना पड़ा।
श्मशान घाट मार्ग पर एसडी स्कूल में बने मतदान केंद्र में भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के पहुंचने को लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेसियों ने भाजपाइयों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेसी भी एकत्र होकर सीधे मतदान केंद्र के अंदर घुस गए। इधर, जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी तुरंत समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों ही प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। मतदान केंद्र के अंदर से दोनों प्रत्याशी जब बाहर निकले तब भारी संख्या में साथ में चल रहे समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते तनाव का माहौल बन गया, लेकिन दोनों ही प्रत्याशी अलग-अलग दिशाओं की तरफ रवाना हो गए।
वहीं, दोनों प्रत्याशियों का आमना सामना होने के बाद सूखी नदी खड़खड़ी के पास दोनों के समर्थक एकत्र होकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आस्तीनें चढ़ाते रहे। हंगामा होने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी शेखर सुयाल, शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने पहले तो उन्हें समझाना चाहा, लेकिन जब कोई नहीं माना तब पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों ही दलों के लोगों को दूर तक खदेड़ दिया, जिसके बाद ही माहौल सामान्य हुआ।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्वस्थ होने के बाद भी 108 वर्षीय शांति देवी ने किया मतदान
Next: पोलिंग बूथों पर दिखी कोविड मानकों की अनदेखी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.