Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 43 घंटे से खाई में फंसा है युवक, सेना की कोशिशें जारी
  • राष्ट्रीय

43 घंटे से खाई में फंसा है युवक, सेना की कोशिशें जारी

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

पलक्कड़ (आरएनएस)। केरल के पलक्कड़ में कूर्मबाची पहाड़ी की फॉल्ट लाइन में फंसे 23 वर्षीय युवक को बचाने के लिए भारतीय सेना का बचाव अभियान जारी है। युवक को फंसे हुए 43 घंटे से अधिक का समय हो गया है, बचावकर्मी उस तक अभी भी नहीं पहुंच पाए हैं और न ही उसे खाना-पानी मुहैया करा सके हैं। सूत्रों ने बताया कि हालांकि इस बीच भारतीय सेना का एक पर्वतारोहण दल फंसे हुए युवक के करीब 200 मीटर तक पहुंचने में सफल रहा है। बचाव कार्य के लिए सेना के विशेषज्ञ सभी आधुनिक सामानों के साथ मलमपुझा के चेराड हिल पर पहुंच चुके हैं। फंसा हुआ युवक आर बाबू मलमपुझा के चेराडु का रहना वाला है जो कि सोमवार दोपहर को केरल के पलक्कड़ जिले के एलीचिराम में पास के कुरुंबाची पहाडिय़ों से उतरते समय दरार में गिर गया। यह घटना उस दौरान हुई जब आर बाबु और अन्य तीन दोस्त पहाड़ पर यात्रा कर रहे थे। युवक को बचाने के लिए बीती रात वेलिंगटन से सेना के दो अधिकारी, दो जेसीओ और पांच अन्य सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे हैं।  भारतीय तट रक्षक के चेतक हेलिकॉप्टर ने मंगलवार को बचाव अभियान का प्रयास किया, परंतु खराब मौसम के कारण अभियान पूरा ना हो सका। जिसके बाद बुधवार सुबह फिर से प्रयास किया जाएगा। भारतीय वायु सेना ने भारतीय सेना की एक और पर्वतारोहण टीम को बेंगलुरु से सुलूर तक मलमपुझा के लिए रवाना किया है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को युवक को बचाने के लिए सेना की मदद मांगी थी। इससे पहले जिला प्रशासन की तरफ से भी मदद की मांग की गई थी। दक्षिण भारत के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल ए अरुण ने कल शाम मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित किया कि बचाव अभियान के लिए एक विशेष टीम सडक़ मार्ग से पलक्कड़ के लिए रवाना हुई है। इसी बीच बेंगलुरु से पैरा कमांडो की एक और टीम पलक्कड़ के लिए रवाना हुई है। उन्हें बेंगलुरु से सुलूर एयरबेस एयरलफ्टि कराया गया और बाद में वे सडक़ मार्ग से मलमपुझा पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिजाब प्रतिबंध पर विवाद बढ़ा, कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज हुए बंद
Next: प्रधानमंत्री मोदी के अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर के यातायात रूट प्लान में परिवर्तन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.