Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लापता किशोर पुलिस को दून के कारगी चौक पर मिले
  • देहरादून

लापता किशोर पुलिस को दून के कारगी चौक पर मिले

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। रानीपोखरी क्षेत्र के लापता दो किशोर पुलिस को देहरादून के कारगी चौक पर मिले। दोनों किशोरों को सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक स्कूल खुलने के डर से किशोर घर से चले गए थे।
रानीपोखरी थाना पुलिस के मुताबिक रानीपोखरी निवासी एक महिला ने थाने में एक तहरीर दी कि उनका 16 वर्षीय बेटा और उसका दोस्त सोमवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले थे। वे दसवीं कक्षा के छात्र हैं। लेकिन वे ट्यूशन पढ़ने के बाद घर नहीं लौटे। आस पड़ोस और रिश्तेदारों से पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान विभिन्न थाना-चौकियों की पुलिस को सूचित किया। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों किशोर पैदल-पैदल देहरादून की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। मंगलवार रात को दोनों किशोर कारगी चौक पर पुलिस को घूमते हुए मिले। थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ में दोनों छात्रों ने बताया कि अब स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ाई और परीक्षा के डर से वे घर से बिना बताए चले गए थे। पुलिस ने किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षेत्रीय दल यूकेडी का साथ दे जनता : सेमवाल
Next: जितेंद्र रावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती
  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.