Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी ने मार्क जकरबर्ग को पछाड़ा, अरबपतियों की लिस्ट में रहे आगे
  • अर्थ जगत

गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी ने मार्क जकरबर्ग को पछाड़ा, अरबपतियों की लिस्ट में रहे आगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

मुंबई। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को हुए भारी नुकसान हुआ है जिसके बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इसके चलते भारतीय उद्योगपति और अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी सूची में 10वें स्थान पर आ गए हैं और अंबानी सरक कर 11वें नंबर पर आ गए हैं। क्योंकि आज रिलायंस के शेयरों में कमी आई जिसके बाद से गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को ओवरटेक करते हुए उनसे आगे निकल गए।
आज सुबह 11 बजे गौतम अडाणी की संपत्ति 90.5 अरब डॉलर (6.78 लाख करोड़ रुपये) हो गई। वहीं इस समय पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर (6.69 लाख करोड़ रुपये) थी। इसके चलते अडाणी छलांग लगाकर अंबानी से आगे निकल गए। शेयरों में हुए उलटफेर के चलते अंबानी की संपत्ति में 2 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, बात मार्क जकरबर्ग की करें तो फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई जिसकी वजह से फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग अब दुनिया के अरबपतियों की सूची में 12 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। हालांकि उनकी नेटवर्थ में भी गुरुवार को 3.44 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। मस्क 231 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएस के सरगना अबू इब्राहिम को अमेरिकी सेना ने किया ढेर
Next: राशिफल 05 फरवरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.