Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने गांवों में विकास के बजाय शराब परोसी: सहदेव पुंडीर
  • देहरादून

कांग्रेस ने गांवों में विकास के बजाय शराब परोसी: सहदेव पुंडीर

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर ने शुक्रवार को जन संपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। आरोप लगाया कि अपने शासन काल के दौरान कांग्रेस सरकार ने गांवों में विकास के बजाय शराब परोसी। प्रदेश में शराब और खनन माफिया को बढ़ावा दिया गया।
भाजपा प्रत्याशी पुंडीर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के बंशीवाला, कोठड़ा संतोर, जगतपुर, अब्दुलापुर, कैंचीवाला, शंकरपुर, रामपुर में ग्रामीणों से जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस साल में सहसपुर विधानसभा को उत्कृष्ट विधानसभा बनाने की दिशा में काम किया गया है। पिछले पांच साल में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान दिया गया। ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए करीब डेढ़ सौ करोड़ की नई पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। हर गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाई गई। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जब क्षेत्र में प्रचार के लिए जा रहे हैं तो उन्हें बेहतर सड़क दिखाई दे रही है। हर गांव में पेयजल की सुविधा दिख रही है। ऐसे में उनके सामने जनता के बीच बताने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। ऐसे में वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनका आम जनता के सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का दिल जनता के बीच में रहकर जीता है। चुनाव के दौरान क्षेत्र में सक्रियता दिखाने से वोट नहीं मिलते हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अगले पांच साल में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 5 फरवरी को रहेगा अवकाश
Next: थोक में मीट-मांस मांगे तो पुलिस को दें सूचना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.