
देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद देहरादून डिपो के कर्मचारियों ने प्रबंधन को पत्र लिखा है। कर्मचारियों ने शीघ्र दिसंबर और जनवरी महीने का वेतन भुगतान करने की मांग की है।
पत्र में शाखा मंत्री अनिल धीमान ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को अभी तक दिसंबर महीने का वेतन नहीं मिल पाया। रोडवेज बसों को चुनाव के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की ड्यूटी भी चुनाव में लगेगी। बिना वेतन के कर्मचारी कैसे चुनाव ड्यूटी कर पाएंगे। अध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि यदि प्रबंधन शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं करता है तो कर्मचारियों को चुनाव बहिष्कार के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कहा कि कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रबंधन को जल्द वेतन का भुगतान करना चाहिए।

