Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत, सात घायल
  • टिहरी

खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत, सात घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
rns featured image new

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर भरपूर के निकट मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकी सात अन्य घायल हो गए। इनमे से दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी है। सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस टीम की ओर से घटना में अन्य लोगों की संभावना के चलते खाई में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुवार सुबह करीब छह बजे श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहा ट्रक देवप्रयाग से आगे भरपूर के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी देवप्रयाग संजय मिश्रा, चौकी प्रभारी बछेलीखाल रविंद्र डोभाल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पहुंचे। बारिश व ठंड के बीच घायलों को काफी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर तत्काल सीएचसी बागी में उपचार के लिए भेजा। देवप्रयाग थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण से जुड़े मजदूरों को श्रीनगर से ट्रक चालक ने ट्रक में बिठाया। भरपूर के निकट मोड से ट्रक के बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरने से पीछे बैठे मजदूर छिटक कर बाहर झाड़ियों व पत्थरों में गिर गए। दुर्घटना में दो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मृतकों की पहचान जोगेन्द्र पुत्र रेवती भागूवाला बिजनौर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीएचसी बागी में भर्ती सभी सात मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया कि सभी मजदूरों के सिर व हाथ पैरों में काफी चोट आई हैं। इनमे दो की स्थिति गंभीर है। घायलों में उमेर पुत्र समसुद्दीन सराय निवासी हरिद्वार, राहुल सैनी निवासी टांडा महिलाज, दिनेश कुमार पुत्र कलवा, विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर , वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह ग्राम टांडा व सतीश कुमार, मोहित कुमार पुत्र धर्मवीर सभी निवासी नजीबाबाद उप्र शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसिक रूप से बीमार युवक ने घर में लगाई आग
Next: साइबर ठगी का शिकार हुए दो व्यक्तियों को पुलिस ने लौटाई धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.