Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • साइबर ठगी का शिकार हुए दो व्यक्तियों को पुलिस ने लौटाई धनराशि
  • चमोली

साइबर ठगी का शिकार हुए दो व्यक्तियों को पुलिस ने लौटाई धनराशि

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
rns featured image new

चमोली। साइबर ठगी के शिकार के दो व्यक्तियों का चमोली पुलिस की साइबर सेल ने संज्ञान लिया और तत्परता दिखाते हुये दोनों व्यक्तियों के खाते में धनराशि वापस लौटाई। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा दोनों प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन को दिये गये तत्काल निर्देशों के क्रम में यह सफलता मिली है। शिकायतकर्ता मोहित निवासी गोपेश्वर ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत की। बताया उनके द्वारा अपने सम्बन्धी को गूगल पे के माध्यम से धनराशि भेजी गयी थी। उक्त धनराशि उनके खाते से कट गयी। परन्तु सम्बन्धित के खाते में नहीं पहुंची। इंटरनेट पर गूगल पे कस्टमर केयर का नम्बर सर्च किया गया एवं कस्टमर केयर पर बात करने पर सम्बन्धित फर्जी कस्टमर केयर द्वारा ऐनीडेस्क डाउनलोड करने हेतु कहा गया। ऐनीडेस्क डाउनलोड करने के पश्चात साइबर ठग द्वारा उनके फोन का एक्सेस लेकर उनके खाते से 85,000 रुपये व 99,999 रुपये निकाले गये। उक्त शिकायत पर साइबर सेल चमोली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में 85,000 रुपये वापस कराये गये। उक्त धनराशि पाकर शिकायतकर्ता मोहित द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया। पुलिस साइबर सेल की सफलतम कार्रवाही की इस टीम में निरीक्षक मनोज नेगी. का. अंकित पोखरियाल (साइबर सेल), का. विपिन सिंह (साइबर सेल)। शामिल थे। जबकि दूसरे शिकायतकर्ता विजयदर्शन सिंह निवासी गौचर, कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई की उन्हें एक अंजान नंबर से एक फोन कॉल आया जिसमें एक महिला द्वारा खुद को डीजी सॉल्यूशन कम्पनी का बताकर उन्हें डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट देने के नाम पर उनसे 15,750 रुपये की मांग की गयी। शिकायतकर्ता द्वारा सम्बन्धित को 15,750 रुपये ट्रासंफर किये गये। पैसे भेजने के बाद बार-बार फोन करने पर भी उक्त कम्पनी द्वारा डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट देने में आना-कानी की गयी । पैसे वापस मांगने पर पैसे वापस करने में आना-कानी की गयी। इस शिकायत पर कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त शिकायत साइबर सेल को प्रेषित की गयी। साइबर सेल द्वारा सम्बन्धित कंपनी से सम्पर्क कर शिकायतकर्ता के खाते में उनकी धनराशि वापस करायी गयी। पुलिस साइबर सेल की इस सफलतम कार्रवाही में उ0नि0 नवीन चौहान (चौकी प्रभारी, गौचर), का0 अंकित पोखरियाल(साइबर सेल), का0 विपिन सिंह (साइबर सेल) शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत, सात घायल
Next: कटान के लिए जा रहे मवेशियों को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.